मुंबई अगले 48 घंटे बारिश मचाएगी ‘तबाही’, हाईटाइड का भी अलर्ट

मुंबई अगले 48 घंटे बारिश मचाएगी ‘तबाही’, हाईटाइड का भी अलर्ट

मॉनसून की रफ्तार भले ही धीमी पड़ी हो, लेकिन मुंबई के लिए बारिश किसी कहर से कम नहीं. पिछले 24 घंटे में हुई बारिश से मुंबई का बुरा हाल है. मुंबई की लाइफलाइन लोकल को भी कई इलाकों में रोकना पड़ा है. ट्रैक पर पानी है और कई रूट ठप पड़े हैं. पिछले दो दिन में 250 MM से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. मुंबई के कई इलाके पानी में डूबे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों तक मुंबई को राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मुंबई में भारी बारिश की संभावना है. हालात ऐसे ही रहे तो मुंबई पर डूबने का खतरा है.



Read More मुंबईकरों के बजट पर महंगाई की नई मार, 1 सितंबर से दूध के थोक भाव में ₹9 की बड़ी बढ़ोतरी

हाई टाइड का भी अलर्ट

Read More मुंबई : ड्यूश बैंक अधिकारी पर रेप मामले में मुंबई पुलिस को झटका... कोर्ट ने क्लोजर रिपोर्ट खारिज की, निष्पक्ष जांच के आदेश

मौसम विभाग ने मुंबई और कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी दी है. 2 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है. मुंबई के लिए हाई टाइड का भी अलर्ट जारी किया गया है. दरअसल, समंदर की लहरें उफान मार रही हैं, जिसकी वजह से अलर्ट जारी किया गया है. बता दें, एहतियातन

Read More श्रीनगर एयरपोर्ट पर विमान ने पोल को सामने से ठोका, नवी मुंबई से पहुंची थी इंडिगो की फ्लाइट

मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को मॉनसून की पहली जोरदार बारिश हुई. तेज बारिश के चलते अलग-अगल हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक नाबालिग लड़का भी शामिल है. अलग-अलग घटनाओं में दो और लोग घायल हो गए. इसके अलावा कई ट्रेनों और विमानों की उड़ान पर भी बारिश का असर पड़ा.

Read More लखनऊ : ‘मुंबई से यूपी कोई तिजोरी भरने आया है’, अखिलेश यादव ने यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े पर साधा निशाना