किसी MLA या MP के हमारे खेमे में शामिल होने के बारे में कोई जानकारी नहीं: एकनाथ शिंदे

No information about any MLA or MP joining our camp: Eknath Shinde

किसी MLA या MP के हमारे खेमे में शामिल होने के बारे में कोई जानकारी नहीं: एकनाथ शिंदे

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कोई विधायक या सांसद उनके खेमे में शामिल हो रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि कई नेता संपर्क में हैं। शिंदे ठाणे के टेम्बी नाका में देवी दुर्गा की प्रतिमा का स्वागत करने के लिए आयोजित नवरात्रि जुलूस में भाग ले रहे थे।

ठाणे: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कोई विधायक या सांसद उनके खेमे में शामिल हो रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि कई नेता संपर्क में हैं। शिंदे ठाणे के टेम्बी नाका में देवी दुर्गा की प्रतिमा का स्वागत करने के लिए आयोजित नवरात्रि जुलूस में भाग ले रहे थे।

उनसे संवाददताओं ने सवाल किया था कि ऐसी अटकलें हैं कि पांच विधायक और सांसद उनके खेमे में शामिल होने के लिए तैयार हैं। शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, “कई लोग अनेक लोगों के संपर्क में हैं, लेकिन मुझे अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि कोई नेता हमारे खेमे में शामिल हो रहा है।”

Read More पुणे: ड्रग्स, हुक्का और शराब जब्त; पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति सहित सात लोग गिरफ्तार

टेम्बी नाका नवरात्र उत्सव मंडल की शुरुआत शिंदे के गुरु आनंद दिघे ने की थी। इस अवसर पर नवी मुंबई से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व पार्षद रमेश मुख्यमंत्री के खेमे में शामिल हो गए।

Read More भिवंडी: सड़क पर बने गहरे गड्ढे में गिरने की वजह से मौत; आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर किया चक्का जाम 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News