मुंबई: महिला सांसदों ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को संसद भवन की लॉबी में घेर लिया; 'जय महाराष्ट्र' के नारे लगाए

Mumbai: Women MPs surround BJP MP Nishikant Dubey in Parliament House lobby; chant 'Jai Maharashtra'

मुंबई: महिला सांसदों ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को संसद भवन की लॉबी में घेर लिया; 'जय महाराष्ट्र' के नारे लगाए

महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी विवाद संसद में पहुंच गया। महाराष्ट्र की महिला सांसदों ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को संसद भवन की लॉबी में घेर लिया। महिला सांसदों ने 'जय महाराष्ट्र' के नारे लगाए। महिला सांसदों ने मराठी लोगों के बारे में बयान पर निशिकांत दुबे से सवाल दागे। कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड , शोभा बच्छाव और प्रतिभा धानोरकर ने दुबे के सामने जोरदार तरीके से 'जय महाराष्ट्र' के नारे लगाए और उनसे सवाल किया आप मराठी लोगों को मारने की भाषा कैसे बोल सकते हैं? किसे और कैसे पटक-पटककर मारेंगे? महिला सांसदों ने लोगों के खिलाफ आपका यह व्यवहार और भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुंबई: महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी विवाद संसद में पहुंच गया। महाराष्ट्र की महिला सांसदों ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को संसद भवन की लॉबी में घेर लिया। महिला सांसदों ने 'जय महाराष्ट्र' के नारे लगाए। महिला सांसदों ने मराठी लोगों के बारे में बयान पर निशिकांत दुबे से सवाल दागे। कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड , शोभा बच्छाव और प्रतिभा धानोरकर ने दुबे के सामने जोरदार तरीके से 'जय महाराष्ट्र' के नारे लगाए और उनसे सवाल किया आप मराठी लोगों को मारने की भाषा कैसे बोल सकते हैं? किसे और कैसे पटक-पटककर मारेंगे? महिला सांसदों ने लोगों के खिलाफ आपका यह व्यवहार और भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निशिकांत दुबे वहां से बिना कोई प्रतिक्रिया दिए हुए निकल गए। मराठी के मुद्दे पर महिला सांसदों द्वारा निशिकांत दुबे को घेरने राज ठाकरे की मनसे खुश हो गई है। मनसे ने दुबे को घेरने वाली महिला सांसदों को सम्मानित करने का ऐलान किया है। हालांकि कांग्रेस की महिला सांसदों के दावे पर हालांकि निशिकांत दुबे की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

 

Read More मुंबई: कई जगहों पर एफडीए ने छापेमारी कर लाखों रुपये का एनालॉग पनीर जब्त किया 

कांग्रेस सांसद ने दी चुनौती
निशिकांत दुबे को लॉबी में घेरने वाली कांग्रेस की महिला सांसद एक बयान में दुबे को चुनौती दी है। प्रतिभा धानोरकर ने कहा कि दुबे की भाषा अभद्र है, उन्होंने कहा कि दुबे में अगर हिम्मत हो तो महाराष्ट्र आकर सवाल करें। उन्हें महाराष्ट्र आकर यहां की जनता के सामने ऐसे सवाल पूछकर दिखाना चाहिए। तब हम उन्हें महाराष्ट्र क्या है, यह दिखाएंगे। धानोरकर ने कहा कि आंबेडकर द्वारा किए गए प्रावधानों की वजह से ही यहां जाति भेद को भूलकर महाराष्ट्र का अस्तित्व बना हुआ है।अगर दुबे ने राज ठाकरे या किसी भी मराठी व्यक्ति के खिलाफ ऐसा बयान दिया, तो महाराष्ट्र के सांसद इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। महिला सांसदों द्वारा दुबे को घेरने पर मनसे ने लपक लिया है।

Read More मुंबई: राज्य के 18 जिलों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण 

मनसे करेगी महिला सांसदों का सम्मान
कांग्रेस की महिला सांसदों की इस भूमिका की मनसे नेता अविनाश जाधव ने प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि मराठी भाषा के लिए आवाज उठाने के लिए मैं इन तीन बहनों का धन्यवाद करता हूं। ऐसा करने के लिए बहुत साहस चाहिए, जो इन तीनों महिलाओं ने दिखाया है. अधिवेशन समाप्त होने के बाद जब ये महिला सांसद अपने निर्वाचन क्षेत्र में आएंगी, तब मनसे की तरफ से उनका सम्मान भी किया जाएगा। गौरतलब को कि महाराष्ट्र में पिछले काफी समय से भाषा विवाद छाया हुआ है। मराठी अस्मिता के नाम पर ही राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ एक मंच पर आए थे। दुबे के पटक-पटककर मारेंगे का जवाब राज ठाकरे ने मीरा भाईंदर के कार्यक्रम में दिया था। तब राज ठाकरे ने कहा था कि आप मुंबई आएं। यहां लोग समंदर में डुबो-डुबोकर मारेंगे।

Read More मुंबई : पासपोर्ट में गलत जन्म तारीख दर्ज करवाई; एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News