उद्धव को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली की इजाजत देने के खिलाफ, शिंदे गुट के विधायकों ने हाई कोर्ट के फैसले को SC में चुनौती देने की मांग की

Shinde faction MLAs demand challenge in SC against allowing Uddhav to hold Dussehra rally at Shivaji Park

उद्धव को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली की इजाजत देने के खिलाफ, शिंदे गुट के विधायकों ने हाई कोर्ट के फैसले को SC में चुनौती देने की मांग की

Uddhav के नेतृत्व वाले गुट को ऐतिहासिक Shivaji Park में दशहरा रैली की इजाजत मिलने के बाद एकनाथ शिंदे सक्रिय हो गया है। बागी गुट के विधायकों ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की मांग की।

ठाणे: Uddhav के नेतृत्व वाले गुट को ऐतिहासिक Shivaji Park में दशहरा रैली की इजाजत मिलने के बाद एकनाथ शिंदे सक्रिय हो गया है। बागी गुट के विधायकों ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की मांग की। गौरतलब है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने उद्धव ठाकरे गुट को शिवाजी पार्क में रैली करने की अनुमति दी थी। 

शिंदे गुट के विधायक सुहास कांडे ने कहा, 'हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। हालांकि हम हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। हमें सोमवार को ऑर्डर की कॉपी मिलेगी। इसके बाद हम लीगल एक्सपर्ट से राय लेंगे। आखिर में सीएम शिंदे इस पर फैसला लेंगे। लेकिन हम बालासाहेब ठाकरे के शिवसैनिकों का नजरिया सुप्रीम कोर्ट जाना है।'

Read More मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सावदी की आलोचना की

शिंदे गुट के सूत्रों का कहना है कि सीएम अपने विधायकों और गुट के नेताओं के साथ बैठक करेंगे जिसमें हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने पर चर्चा होगी। शिवसेना के दोनों गुटों ने अपने-अपने समर्थकों को शिवाजी पार्क और बीकेसी में दशहरा रैली के लिए एकजुट करना शुरू कर दिया है। शिंदे गुट को MMRDA ने बीकेसी ग्राउंड में रैली करने की इजाजत दी थी।

Read More महाराष्ट्र : प्याज की कीमतों में 50% की भारी गिरावट 

सुहास कांडे ने बताया, 'बीकेसी में बड़ी संख्या में शिवसैनिक जुटने वाले हैं। नासिक से करीब 350 से 400 ट्रेनें दशहरा रैली के लिए मुंबई रवाना होंगी। हमने दो ट्रेनें अपने निर्वाचन क्षेत्र मनमाड से रिजर्व कर ली है। इससे पहले भी एकनाथ शिंदे दशहरा रैली आयोजित कर चुके हैं।

Read More मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में दोबारा पेश किया विशेष लोक सुरक्षा विधेयक...

इसलिए जो तैयारी हम शिवाजी पार्क के लिए किया करते थे, वही बीकेसी के लिए कर रहे हैं।' शिंदे गुट के ठाणे नेताओं ने उद्धव की दशहरा रैली को मजाक करार दिया। साथ ही राज्य और शहर के शिवसैनिकों से शिंदे की रैली को सफल बनाने का आग्रह किया। पूर्व ठाणे मेयर नरेश म्हास्के ने कहा, 'शिंदे के प्रति निष्ठा रखने वाले करीब 30,000 शिवसैनिक बीकेसी मैदान की ओर मार्च करेंगे।'

Read More केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को दी सौगात तो सीएम फडणवीस ने जताया आभार...