मुंबई में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज...

In Mumbai, officials will be punished for being negligent in taking action on banned plastic.

मुंबई में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज...

Municipal Administration का कहना है की प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालो पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश होने के बावजूद अधिकारी लापरवाही बरत रहे है ऐसा सामने आया है। मनपा प्रशासन ने मुंबई के 6 जोन के अधिकारियों पर निगरानी रखना शुरू किया है। मनपा का मानना है कि अधिकारी जानबूझकर लापरवाही बरत रहे है।

मुंबई : मनपा प्रशासन का कहना है की प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालो पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश होने के बावजूद अधिकारी लापरवाही बरत रहे है ऐसा सामने आया है। मनपा प्रशासन ने मुंबई के 6 जोन के अधिकारियों पर निगरानी रखना शुरू किया है। मनपा का मानना है कि अधिकारी जानबूझकर लापरवाही बरत रहे है।

प्रदूषण मुक्त मुंबई के लिए मनपा  ने प्लास्टिक प्रतिबंध के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि यह बात सामने आई है कि छह विभागों में अधिकारी  कार्रवाई करने में लापरवाही कर रहे है।इस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए  मनपा उपायुक्त संजोग काबरे ने कहा कि प्लास्टिक विरोधी कार्रवाई में विफल होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

Read More 26 जनवरी को मरीन ड्राइव से बांद्रा-वर्ली सी लिंक तक अंतिम फेज खुलने की उम्मीद

मनपा प्रशासन ने  एक जुलाई से चल रहे अभियान में 383 मामलों में  प्रतिबंधित प्लास्टिक उपयोग करने पर 19 लाख 20 हजार का जुर्माना वसूल किया  है. मुंबई को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मनपा ने  तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं।

Read More नवी मुंबई में 170 करोड़ की लागत से बने इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

इसमें पर्यावरण संतुलन के लिए जून 2018 से  प्रतिबंधित प्लास्टिक  लागू किया गया है। इसके बाद मनपा  के माध्यम से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालो पर कार्रवाई शुरू की है।   कोरोना के चलते पिछले दो साल से मुंबई में प्रतिबंधित प्लास्टिक  की कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई थी.

Read More मुंबई : शेयर बाजार में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का वादा करके एक महिला से कथित तौर पर 2.85 करोड़ रुपये की ठगी 

 एक जुलाई से  कार्रवाई फिर से शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई मनपा  के लाइसेंस विभाग, बाजार व दुकाने व स्थापना विभाग की टीम कर रही है.

-  50 माइक्रोन से कम पतली  प्लास्टिक थैली  स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं और मानसून के दौरान भारी वर्षा के कारण निचले इलाकों में जलभराव का भी कारण  बनता  हैं।
- 2018 में 50 माइक्रोन से पतले  प्लास्टिक बैग की बिक्री और उपयोग  करने वालों और उत्पादों पर रोक लगाया गया।  इसके बावजूद लोग धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है।  मनपा ने दोबारा शुरू की कार्रवाई में एक जुलाई से अब तक  8 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई  की है। 
इस प्लास्टिक के उपयोग  पर है  बैन 
- 50 माइक्रोन प्लास्टिक से बने बैग (हैंडल के साथ और बिना); प्लास्टिक से बने डिस्पोजेबल आइटम जैसे प्लेट, कप,  गिलास, चम्मच, आदि; होटलों में खाद्य पैकेजिंग के लिए उपयोग की जाने वाली प्लास्टिक की वस्तुएं, तरल पदार्थ के भंडारण के लिए उपयोग किए जाने वाले कप / पाउच, सभी प्रकार के खाद्य, अनाज आदि के भंडारण और पैकेजिंग के लिए उपयोग किए जाने वाले प्लास्टिक और प्लास्टिक का थैला 

Read More मुंबई : 20 दिसंबर तक मुफ्त में खुला रहेगा; दो दिन में 1500 लोगों ने की पोर्ट की सैर

 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन