ठाणे जिले के उल्हासनगर में इमारत गिरने से चार लोगों की मौत, अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका...

Four dead, others feared trapped after building collapses in Thane district's Ulhasnagar

ठाणे जिले के उल्हासनगर में इमारत गिरने से चार लोगों की मौत, अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका...

Thane जिले के उल्हासनगर में गुरुवार को पांच मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। उल्हासनगर तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) कोमल ठाकुर ने बताया कि मलबे में कुछ अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है।

ठाणे : ठाणे जिले के उल्हासनगर में गुरुवार को पांच मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। उल्हासनगर तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) कोमल ठाकुर ने बताया कि मलबे में कुछ अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है।

बचाव और राहत कार्य जारी है। अधिकारी ने कहा कि उल्हासनगर कैंप 5 में स्थित इमारत की चौथी मंजिल का एक स्लैब सुबह करीब 11.30 बजे गिर गया। अधिकारी ने कहा कि 30 फ्लैटों वाला ढांचा अवैध था और पहले ही नोटिस दिया जा चुका था।

उन्होंने कहा कि पांच परिवार अभी भी इमारत में रह रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मी, आपदा प्रबंधन दल, पुलिस, राजस्व और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया।

मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि उनकी पहचान सागर ओछानी (19), प्रिया धनवानी (24), रेणु ढोलंदादास धनवानी (54) और धोलदास धनवानी (58) के रूप में हुई है।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई में राजनीति बिसात के दांव में फंसे दिग्गज...  मिलिंद देवड़ा, वर्षा गायकवाड लड़ेंगे लोकसभा चुनाव! मुंबई में राजनीति बिसात के दांव में फंसे दिग्गज... मिलिंद देवड़ा, वर्षा गायकवाड लड़ेंगे लोकसभा चुनाव!
मुंबई की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उत्तर भारतीय और मुस्लिम समाज को अब भी नुमाइंदगी का इंतजार है।...
नासिक में 4,500 वापस मांगने पर एक व्यक्ति ने दोस्त की कर दी हत्या !
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा, बैंकों को लुक आउट सर्कुलर जारी करने का अधिकार नहीं
चुनावी आचार संहिता भंग करने वालों पर कड़ी नजर... 24 घंटे काम कर रहीं 500 से अधिक टीमें
PM मोदी के लिए अपशब्द बोलने वाले को घर नहीं लौटने दिया जाएगा - नारायण राणे
वसई किले में 25 दिनों के बाद वन विभाग को मिली सफलता... विभाग तेंदुए को कैद करने में सफल
गंभीर मामलों में देरी जमानत का कोई आधार नहीं है - हाई कोर्ट

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media