महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दोनों पर था छह लाख रुपये का इनाम!

Two Naxalites surrendered in Gadchiroli, Maharashtra, both had a reward of six lakh rupees!

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दोनों पर था छह लाख रुपये का इनाम!

Maharashtra में 1 महिला सहित 2 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों पर कुल छह लाख रुपये का इनाम घोषित था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में 1 महिला सहित 2 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों पर कुल छह लाख रुपये का इनाम घोषित था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने एक बयान में बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान गढ़चिरौली निवासी 26-वर्षीय अनिल उर्फ रामसय कुजुर और छत्तीसगढ़ निवासी 30-वर्षीया रोशनी पल्लो के तौर पर की गई है।

कुजुर मिलिशिया (लड़ाका) सदस्य के तौर पर संगठन में काम कर रहा था। वह वर्ष 2011 में खोब्रामेंधा और गयरापट्टी में हुए हमलों और उसी साल छोटा जेलिया में हुए मुठभेड़ मामले में वांछित था। अधिकारी ने बताया कि पल्लो आत्मसमर्पण करने से पहले नक्सली संगठन में उप कमांडर और मिलिशिया सदस्य के तौर पर कार्य कर रही थी। गोयल ने बताया कि वर्ष 2019 से अबतक कुल 51 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

Read More मार्च में हो सकता है मुंबई महानगरपालिका चुनाव

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन