महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दोनों पर था छह लाख रुपये का इनाम!

Two Naxalites surrendered in Gadchiroli, Maharashtra, both had a reward of six lakh rupees!

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दोनों पर था छह लाख रुपये का इनाम!

Maharashtra में 1 महिला सहित 2 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों पर कुल छह लाख रुपये का इनाम घोषित था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में 1 महिला सहित 2 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों पर कुल छह लाख रुपये का इनाम घोषित था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने एक बयान में बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान गढ़चिरौली निवासी 26-वर्षीय अनिल उर्फ रामसय कुजुर और छत्तीसगढ़ निवासी 30-वर्षीया रोशनी पल्लो के तौर पर की गई है।

कुजुर मिलिशिया (लड़ाका) सदस्य के तौर पर संगठन में काम कर रहा था। वह वर्ष 2011 में खोब्रामेंधा और गयरापट्टी में हुए हमलों और उसी साल छोटा जेलिया में हुए मुठभेड़ मामले में वांछित था। अधिकारी ने बताया कि पल्लो आत्मसमर्पण करने से पहले नक्सली संगठन में उप कमांडर और मिलिशिया सदस्य के तौर पर कार्य कर रही थी। गोयल ने बताया कि वर्ष 2019 से अबतक कुल 51 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

Citizen Reporter

Report Your News

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

खालिस्‍तानियों का कनाडा में उत्‍पात... एक और गांधीजी की प्रतिमा को तोड़ा, भारतीयों में रोष खालिस्‍तानियों का कनाडा में उत्‍पात... एक और गांधीजी की प्रतिमा को तोड़ा, भारतीयों में रोष
कनाडा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है, यह उत्तर अमेरिका महाद्वीप में आता है. यहां पर पिछले कुछ सालों...
एक बार फिर अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी... 7 बच्चों की मौत!
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के खिलाफ इंदौर में दर्ज हुई शिकायत... सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंचाने का लगा आरोप
एक्ट्रेस कंगना रनोट के बाद प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में उतरे विवेक अग्निहोत्री...
एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी के पुनर्विकास को लेकर धारावीवासियों में भ्रम की स्थिति...
KDMC क्षेत्र के सभी अवैध निर्माणों पर आगामी तीस दिनों में कार्रवाई!
नालासोपारा  में मादक पदार्थ के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार... लाखों का माल जब्त, मामला दर्ज

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media