मुंबई के मानखुर्द में छापे जा रहे जाली नोट, 7 लाख 16 हजार 150 रुपये के नकली नोट जब्त...

Fake notes being printed in Mankhurd, Mumbai, fake notes of Rs 7 lakh 16 thousand 150 seized ...

मुंबई के मानखुर्द में छापे जा रहे जाली नोट,   7 लाख 16 हजार 150 रुपये के नकली नोट जब्त...

मुंबई के मानखुर्द इलाके में पुलिस को एक घर में जाली नोट छापे जाने की सूचना मिली थी. एक स्लम के मकान में 50 ,100 और 200 रुपये के नकली नोट बनाए जा रहे थे.पुलिस ने मकान में रेड की तो नोट छापने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले सामान बरामद हुए.

मुंबई : मुंबई के मानखुर्द इलाके में पुलिस को एक घर में जाली नोट छापे जाने की सूचना मिली थी. एक स्लम के मकान में 50 ,100 और 200 रुपये के नकली नोट बनाए जा रहे थे.पुलिस ने मकान में रेड की तो नोट छापने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले सामान बरामद हुए.

यहां मारी गई रेड में कुल 7 लाख 16 हजार 150 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं.इस मामले में आरोपी रोहित शाह को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में मुंबई की मानखुर्द पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है, उसकी उम्र 22 साल है.

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया

वह एक निजी कंपनी में सेल्समैन का काम करता है. लेकिन यह काम तो लोगों को दिखाने और बताने के लिए है. असल में वो चुपचाप जाली नोटों को छापने और उसे मार्केट में चलाने का धंधा कर रहा था. आरोपी रोहित मनोज शाह मुंबई के कांदिवली इलाके का रहने वाला है. उसने मानखुर्द में नकली नोटों की छपाई का सेट अप तैयार कर रखा था.

Read More महाराष्ट्र के ठाणे में इंजीनियरिंग के छात्र ने किया स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न... तो वहीं शिक्षक के साथ 66 लाख रुपये का घोटाला

आरोपी को नकली नोटों के धंधे से जुड़े आईपीसी की सेक्शंस के तहत गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा है कि उन्हें मानखुर्द के स्लम एरिया के एक मकान में 100,200 और 50 रुपए के नकली नोट छापे जाने की सूचना मिली थी.

Read More ठाणे शहर में कुल 130 अवैध नल कनेक्शन काटे

सूचना मिलने के बाद मुंबई की मानखुर्द पुलिस फौरन हरकत में आई और संबंधित मकान में छापेमारी की तो सात लाख रुपए से ज्यादा के नकली नोटों का जखीरा बरामद हुआ. पुलिस ने छापेमारी कर नोटों का बड़ा जखीरा बरामद कर लिया है.

Read More मुंबई : पुलिस ऑफिसर अश्विनी बिद्रे हत्याकांड मामले में पनवेल सेशन कोर्ट की ओर से 9 साल बाद सजा

इस छापेमारी के बाद पुलिस को 7 लाख 16 हजार 150 रुपए की फेक करेंसी हासिल हुई. साथ ही पुलिस ने कमरे के अंदर से जाली नोट छापने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले लैपटॉप और प्रिंटर को भी जब्त कर लिया. आरोपी रोहित मनोज शाह से पूछताछ शुरू है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रहीहै कि वो कितने समय से इस काले कारोबार से जुड़ा हुआ है.