Ranveer Singh का पुलिस के सामने खुलासा, तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप...

Ranveer Singh disclosed to the police, accused of tampering with the picture...

Ranveer Singh का पुलिस के सामने खुलासा, तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप...

Ranveer Singh अपने बोल्ड फोटोशूट के जरिए सुर्खियों में बने रहे थे और उनका खूब विरोध भी हुआ था। अभिनेता ने फोटोशूट मामले में मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में अहम खुलासा किया था।

Ranveer Singh अपने बोल्ड फोटोशूट के जरिए सुर्खियों में बने रहे थे और उनका खूब विरोध भी हुआ था। अभिनेता ने फोटोशूट मामले में मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में अहम खुलासा किया था। अभिनेता का कहना है कि जिस तस्वीर के लिए उनके खिलाफ मुंबई में 26 जुलाई को अश्लीलता के आरोप में शिकायत दर्ज की गई थी, उस फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है।

रणवीर सिंह ने कहा है कि यह फोटो उनके सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड नहीं की गई थी। अभिनेता रणवीर सिंह ने 29 अगस्त को मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में यह दावा किया कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से वह तस्वीर शेयर नहीं की गई।

Read More नई दिल्ली : राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम और राज कुशवाहा को दो दिन की पुलिस रिमांड; नार्को टेस्ट की मांग 

अभिनेता ने कहा कि जिस तस्वीर का न्यूयॉर्क स्थित पेपर मैगजीन का हिस्सा होने की बात की जा रही है, वह इंस्टाग्राम पर उनके द्वारा शेयर की गई सात तस्वीरों में नहीं है। उस फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसी एक तस्वीर के आधार पर, जिसमें कथित रूप से अभिनेता का प्राइवेट पार्ट दिख रहा है, मुंबई पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ अश्लीलता के आरोप में शिकायत दर्ज की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अब यह पुष्टि करने के लिए तस्वीर को फॉरेंसिक लैब में भेज दिया है, ताकि पता चल सके कि यह मॉर्फ्ड है या नहीं।

Read More बांद्रा कुर्ला : बिना ऑटो चलाए महीने में लााखों की कमाई, वीडियो हुआ वायरल तो एक्शन में आई पुलिस... बंद हो गया 'धंधा'

अगर यह पता चलता है कि तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है, तो रणवीर सिंह को मामले में क्लीन चिट मिलने की संभावना है। क्योंकि मामला इसी एक फोटो के आधार पर उनके खिलाफ अश्लीलता का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने कहा, अभिनेता ने अपने बयान में कहा है कि जो सात तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, वे अश्लील नहीं थीं और उन्होंने अंडरवियर पहना हुआ था।

Read More मुंबई: महिला पुलिस अधिकारी से बदसलूकी करने, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि जिस तस्वीर को लेकर शिकायतकर्ता ने मामला दर्ज कराया है, वह फोटोशूट का हिस्सा नहीं थी। उन्होंने हमें फोटोशूट के दौरान ली गई सभी तस्वीरों दी हैं। पुलिस ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट की भी जांच की है, जिसमें शिकायतकर्ता वाली तस्वीर नहीं हैं।

Read More मुंबई के चार साइबर पुलिस स्टेशनों में कुल २,००२ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले दर्ज