मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें महाराष्ट्र में फिर तेज...गणेश उत्सव के बाद 23 मंत्री लेंगे शपथ!

Cabinet expansion speculation intensifies again in Maharashtra 23 ministers will take oath after Ganesh festival!

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें महाराष्ट्र में फिर तेज...गणेश उत्सव के बाद 23 मंत्री लेंगे शपथ!

महाराष्ट्र में सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच शिंदे मंत्रिमंडल विस्तार का दूसरा चरण जल्द होने की अटकलें तेज है। कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार गणेश उत्सव के बाद किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार दूसरे चरण में 23 मंत्रियों के शपथ लेने की बात कही जा रही है।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच शिंदे मंत्रिमंडल विस्तार का दूसरा चरण जल्द होने की अटकलें तेज है। कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार गणेश उत्सव के बाद किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार दूसरे चरण में 23 मंत्रियों के शपथ लेने की बात कही जा रही है।

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार की खबरें सामने आ रही हैं। वैसे अभी तक सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बाद 18 मंत्रियों ने शपथ ली हुई है। ऐसे में दूसरे चरण के तहत कैबिनेट विस्तार में 23 मंत्रियों के शपथ की बात सामने आ रही है।

Read More कल्याण : केडीएमसी के कर वसूली केंद्रों पर छुट्टी के दिन भी उमड़े लोग; तीन प्रभागों में 15.38 लाख रुपए की कर वसूली 31 अगस्त तक 5% की छूट भी उपलब्ध

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में जो 23 और विधायक मंत्री बनेंगे उसमें भाजपा, शिंदे गुट और निर्दलीय विधायकों का समावेश होगा। इससे पहले राज्य में उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद बीजेपी-शिंदे सरकार बनी थी। लेकिन एक महीने के बाद कैबिनेट का विस्तार किया गया था।

Read More मुंबई : भूमि सर्वेक्षण दक्षता बढ़ाने और राजस्व विभाग के बुनियादी ढाँचे को मज़बूत करने के लिए ₹1732 करोड़ की मंज़ूरी

साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार के दो दिनों बाद विभागों का बंटवारा हुआ था। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार में वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने एक बयान में कहा है कि 23 मंत्री और शपथ ग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सदन के सदस्यों की कुल संख्या के 15 फीसदी विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।

Read More नवी मुंबई : पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की आवश्यकता

इस हिसाब से सूबे में 43 लोग मंत्री बनाए जा सकते हैं। मौजूदा समय में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री सहित 20 मंत्री कार्यरत हैं। इसलिए माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार में 23 मंत्रियों को थपथ दिलाई जा सकती है। खबरें हैं कि गणेश उत्सव के बाद कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

Read More मालेगांव विस्फोट; पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सभी सात आरोपी बरी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News