महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण और फडणवीस की मुलाकात...महाराष्ट्र कांग्रेस में पड़ सकती है फूट !

Meeting of former Maharashtra CM Ashok Chavan and Fadnavis may lead to a split in Maharashtra Congress!

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण और फडणवीस की मुलाकात...महाराष्ट्र कांग्रेस में पड़ सकती है फूट !

महाराष्ट्र में शिवसेना के बाद अब कांग्रेस में फूट पड़ सकती है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के दिग्ज नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। कांग्रेस के 2 पूर्व मंत्री शिंदे कैबिनेट में शपथ ले सकते हैं लेकिन ये कौन हैं अभी तक नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में शिवसेना के बाद अब कांग्रेस में फूट पड़ सकती है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के दिग्ज नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। कांग्रेस के 2 पूर्व मंत्री शिंदे कैबिनेट में शपथ ले सकते हैं लेकिन ये कौन हैं अभी तक नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

लेकिन इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई है। बताया जाता है कि 31 अगस्त को शिंदे गुट के नेता के घर ये मीटिंग हुई है। अशोक चव्हाण के बारे में अटकलें चल रही हैं कि वो कांग्रेस छोड़ सकते हैं।

Read More मुंबई : 65 पुलिस अधिकारियों के प्रशासनिक फेरबदल; चार नए सहायक पुलिस आयुक्त नियुक्त

हालांकि खुद अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। चव्हाण ने कहा कि फडणवीस से उनकी मुलाकात राजनैतिक नहीं थी। वहीं दूसरा नाम पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम शेख का बताया जा रहा है। असलम शेख बीजेपी नेता मोहित कंबोज के साथ पहले ही देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर चुके हैं।  

Read More ठाणे : ट्रैफिक कांस्टेबल पर हमला करने के आरोप में सत्र न्यायालय ने दोषी ठहराया; 5,000 रुपये के जुर्माना एक दिन की सजा 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News