शहर से लापता हुए 3 किशोर, अलग-अलग मामलों में तलाश में जुटी पुलिस...

3 teenagers missing from the city, police engaged in search in different cases

शहर से लापता हुए 3 किशोर, अलग-अलग मामलों में तलाश में जुटी पुलिस...

शहर में किडनैपिंग के मामले तेजी से बढ़ गए हैं। तीन अलग-अलग मामलों में कई किशोरों के लापता होने की खबरे हैं। इसको लेकर मुंबई पुलिस को तीन अलग-अलग शिकायतें मिली हैं कि जिसमें बताया गया कि प्रभावित परिवारों से संबंध रखने वाले कई किशोर लापता हैं और हर एक मामले में अपहरण का आरोप लगाया गया है।

मुंबई : शहर में किडनैपिंग के मामले तेजी से बढ़ गए हैं। तीन अलग-अलग मामलों में कई किशोरों के लापता होने की खबरे हैं। इसको लेकर मुंबई पुलिस को तीन अलग-अलग शिकायतें मिली हैं कि जिसमें बताया गया कि प्रभावित परिवारों से संबंध रखने वाले कई किशोर लापता हैं और हर एक मामले में अपहरण का आरोप लगाया गया है।

मामला मुकुंदवाड़ी थाने, वालुज पुलिस थाने और सिडको पुलिस थाने का है।  पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि, मुकुंदवाड़ी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में 40 साल के एक व्यक्ति ने कहा है कि, उसकी 15 साल की बेटी शनिवार से लापता है। लड़की की तलाश में जुटी पुलिस ने कहा है कि, लड़की शनिवार करीब सुबह 7:30 बजे अपने कॉलेज गई, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। 

Read More मुंबई में अवैध मस्जिदें और लाउडस्पीकर बीजेपी के निशाने पर

पुलिस ने बताया है कि, परिवार ने अलग-अलग जगहों पर लड़की की तलाश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने पुलिस में अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया है।

Read More मुंबई: नवजात शिशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में गिरफ्तार

वहीं दूसरा मामला वालुज पुलिस थाने का है। जहां 17 साल का एक लड़का बीते 24 अगस्त से घर नहीं लौटा है। जिसके बाद लापता लड़के के पिता ने वालुज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित पिता एक किसान है।

Read More मुंबई : कामरा की याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी

वहीं तीसरा मामला सिडको पुलिस थाने का है। चिकलथाना इलाके के एक 14 वर्षीय लड़के का 24 अगस्त से घर नहीं लौटने पर सिडको पुलिस ने अपहरण का मामला भी दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने उपरोक्त सभी मामलों में भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण के लिए सजा) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और लापता किशोरों की तलाश कर रही है। हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। 

Read More मुंबई : 83 आधार और पैन कार्ड के साथ कई मोबाइल फोन जब्त; 6 गिरफ्तार