घाटकोपर में रेलवे पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान बनाया

Railway Police made an international level playing field in Ghatkopar

घाटकोपर में रेलवे पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान बनाया

रेलवे पुलिस ने भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और अंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (जिसे अब वर्ल्ड एथलेटिक्स के नाम से जाना जाता है) की मदद से मुंबई के घाटकोपर में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान बनाया है।

मुंबई : रेलवे पुलिस ने भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और अंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (जिसे अब वर्ल्ड एथलेटिक्स के नाम से जाना जाता है) की मदद से मुंबई के घाटकोपर में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान बनाया है।

मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने बताया कि इसका उद्देश्य रेलवे पुलिस में कर्मियों को फिटनेस हासिल करने और इसे बनाए रखने का अवसर प्रदान करना है। वहीं, आम नागरिकों के बीच सदस्यता अभियान से जरूरी धन प्राप्त होगा।

Read More नवी मुंबई : कैदी के भाई से रिश्वत लेना पड़ा भारी... पुलिसकर्मी और जेल अधिकारी पर गिरी गाज

खालिद ने कहा, ‘‘खेल मैदान का उद्घाटन स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर घाटकोपर में हुआ था। यह 6,000 वर्ग मीटर में फैला है। इसमें अंतरराष्ट्रीय मानक की कई खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें 400 मीटर दौड़, बाधा दौड़, भाला फेंक, लंबी और ऊंची छलांग जैसे खेलों के लिए जगह, फीफा-मानक का फुटबॉल मैदान, बास्केटबॉल कोर्ट, स्विमिंग पूल और हॉकी मैदान शामिल हैं।’’

Read More नवी मुंबई में 170 करोड़ की लागत से बने इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

उन्होंने कहा, ‘‘यह मैदान भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की मदद से बनाया गया है, जबकि आईएएएफ काम की देखरेख कर रहा है। हम जल्द ही लोगों के बीच सदस्यता अभियान शुरू करेंगे, जिससे हमें कुछ धन प्राप्ता होगा। पुलिसकर्मियों के लिए सभी सुविधाएं मुफ्त होंगी।’’

Read More मुंबई के गोवंडी में BEST बस ने 25 साल की बाइक सवार को कुचला, ड्राइवर और स्टेस्टिल को गिरफ्तार किया