लेखिका तसलीमा नसरीन का दावा...'मेरी भी हत्या हो सकती है, पाकिस्तानी धर्मगुरु खादिम रिजवी मुझे मारना चाहता था'

Writer Taslima Nasreen claims... 'I could be killed too, Pakistani religious leader Khadim Rizvi wanted to kill me'

लेखिका तसलीमा नसरीन का दावा...'मेरी भी हत्या हो सकती है, पाकिस्तानी धर्मगुरु खादिम रिजवी मुझे मारना चाहता था'

लेखिका तसलीमा नसरीन ने बुधवार को दावा किया कि एक पाकिस्तानी धार्मिक नेता अल्लामा खादिम हुसैन रिजवी उन्हें मारना चाहता था। तसलीमा ने कहा कि रिजवी ने पाकिस्तानी चरमपंथियों को उन्हें मारने के लिए प्रेरित किया।

लेखिका तसलीमा नसरीन ने बुधवार को दावा किया कि एक पाकिस्तानी धार्मिक नेता अल्लामा खादिम हुसैन रिजवी उन्हें मारना चाहता था। तसलीमा ने कहा कि रिजवी ने पाकिस्तानी चरमपंथियों को उन्हें मारने के लिए प्रेरित किया। बांग्लादेश में पैदा हुईं लेखिका तसलीमा नसरीन के खिलाफ कथित इस्लाम विरोधी टिप्पणियों के लिए अतीत में कई फतवे (मौत की सजा) जारी हो चुके हैं।

तसलीमा नसरीन ने ट्विटर पर धर्मगुरु का एक वीडियो भी शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, "यह धर्मगुरु मुझे मारना चाहता था और उसने इस्लाम के नाम पर लाखों पाकिस्तानी चरमपंथियों को मुझे मारने के लिए प्रेरित किया। यह दावा कर रहा है कि इसने मेरी किताब पढ़ी है, लेकिन मैं निश्चित रूप से कह सकती हूं कि इसने ऐसा नहीं किया। यह झूठ बोल रहा था।"

Read More मुंबई : पाकिस्तानी झंडे का समर्थन करने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

शुक्रवार को लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से हमले के बाद तसलीमा ने कहा था कि उनकी भी हत्या हो सकती है। गौरतलब है कि मुंबई में जन्मे विवादास्पद लेखक रुश्दी को ‘‘द सैटेनिक वर्सेज’’ की रचना करने के बाद कई वर्षों तक इस्लामी चरमपंथियों से जान से मारने की धमकियों का सामना करना पड़ा।

Read More प्रजा फाउंडेशन का दावा, मुंबईकरों को सुविधा देने में मनपा हो रही फेल... 2015 की तुलना में 2024 में बढ़ीं शिकायतें

उन्हें शुक्रवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में 24 वर्षीय एक युवक ने एक कार्यक्रम में चाकू मार दिया। रुश्दी ने जिस खतरे का सामना किया, उसी तरह निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन को भी धमकियों का सामना करना पड़ा।

Read More मुंबई : एक्टर सैफ अली खान पर हमला; आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने दावा किया झूठा मामला दर्ज किया गया

अपनी किताब ‘‘लज्जा’’ पर प्रतिबंध और बाद में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए फतवे का सामना करने के बाद 59 वर्षीय नसरीन पिछले 27 वर्षों से निर्वासन में रह रही हैं। उन्होंने रुश्दी पर हमले की निंदा करते हुए कई ट्वीट किए। उन्होंने दुनिया भर में इस्लाम की आलोचना करने वाले किसी भी व्यक्ति के जीवन के लिए खतरे की आशंका जताई।

Read More नई दिल्ली : मतदाता पहचान पत्र में कथित हेर-फेर की शिकायतों का दावा; संसद में बहस की मांग

नसरीन ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे पता चला है कि न्यूयॉर्क में सलमान रुश्दी पर हमला किया गया। मैं स्तब्ध हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। वह पश्चिमी देश में रह रहे हैं, और उन्हें 1989 से सुरक्षा मिली हुई है। अगर उन पर हमला हो सकता है तो इस्लाम की आलोचना करने वाले किसी पर भी हमला हो सकता है।

मैं बेहद चिंतित हूं।’’ उन्होंने कहा, 'सलमान रुश्दी पर अमेरिका में हाई लेवल सिक्योरिटी के बावजूद हमला हो गया। पश्चिमी देशों की सिक्योरिटी दुनिया में सबसे बेहतरीन है। अगर रुश्दी पर हमला हो सकता है, तो मुझे डर है कि मुझ पर भी हो सकता है।'

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

“हिंदुओं के अपमान के खिलाफ दादर में शिवसेना का विरोध प्रदर्शन!” हिंदुओं की बदनामी नही सहेंगे : शिवसेना पूर्व नगर सेवक समाधान सरवणकर “हिंदुओं के अपमान के खिलाफ दादर में शिवसेना का विरोध प्रदर्शन!” हिंदुओं की बदनामी नही सहेंगे : शिवसेना पूर्व नगर सेवक समाधान सरवणकर
मुंबई: मंत्री पद से इस्तीफा देने के पांच महीने के बाद भी धनंजय मुंडे ने शासकीय बंगला खाली नहीं किया; 42 लाख रुपये का जुर्माना
जबलपुर : डुमना एअरपोर्ट पर इंडिगो विमान का टायर क्षतिग्रस्त; घटना में कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली : क्या बॉम्बे हाई कोर्ट छुट्टी पर है? सुप्रीम कोर्ट का सवाल
भिवंडी : ऑटो रिक्शा व मोटरसाइकिल आमने-सामने टकराई; एक युवक की मौत, छह गंभीर रूप से घायल
कल्याण : केडीएमसी के कर वसूली केंद्रों पर छुट्टी के दिन भी उमड़े लोग; तीन प्रभागों में 15.38 लाख रुपए की कर वसूली 31 अगस्त तक 5% की छूट भी उपलब्ध