सुधीर मुनगंटीवार के आदेश पर नाराज हुई रजा अकादमी...

Raza Academy got angry on the orders of Sudhir Mungantiwar...

सुधीर मुनगंटीवार के आदेश पर नाराज हुई रजा अकादमी...

महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के हुक्म पर रजा अकादमी ने नाराजगी जताई है। अकादमी के अध्यक्ष सईद नूरी ने कहा है कि वह इस बारे में मुस्लिम उलेमाओं और बाकी संबंधित लोगों से मशवरा करेंगे। इस मुद्दे पर विपक्ष ने भी मुनगंटीवार को घेरा है।

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के हुक्म पर रजा अकादमी ने नाराजगी जताई है। अकादमी के अध्यक्ष सईद नूरी ने कहा है कि वह इस बारे में मुस्लिम उलेमाओं और बाकी संबंधित लोगों से मशवरा करेंगे। इस मुद्दे पर विपक्ष ने भी मुनगंटीवार को घेरा है।

मुनगंटीवार ने रविवार को आदेश जारी किया था कि राज्य में सरकारी कार्यालयों में 'हलो' की बजाए 'वंदे मातरम' बोलें। इस पर रजा अकादमी ने कहा 'हम सिर्फ अल्लाह की इबादत करते हैं। वंदे मातरम के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन दीजिए। ऐसा ऑप्शन दीजिए, जो सबको स्वीकार हो।'

Read More महाराष्ट्र अगले पांच वर्षों के भीतर भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अच्छा योगदान देगा - फडणवीस

राज्य के पूर्व मंत्री व एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने इसे तुगलकी फरमान बताया है। उन्होंने सवाल किया है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो क्या सब को जेल में डाल दिया जाएगा या पुलिस में मामला दर्ज किया जाएगा? क्या अब आजाद देश में सांस कहां और कैसे लेनी है, यह भी आप से पूछना पड़ेगा? 

Read More मुंबई एलीफेंटा नाव हादसे में 13 की मौत, चार की हालत गंभीर, नौसेना-पुलिस ने कुल 99 लोगों को बचाया

सुधीर मुनगंटीवार ने क्या कहा था?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को राज्य के 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा क‍िया था। इस दौरान सुधीर मुनगंटीवार को वन, मत्स्य विकास और सांस्कृतिक मामलों के विभाग दिए गए हैं। सांस्कृतिक कार्य मंत्री बनने के बाद उन्होंने नया फरमान जारी क‍िया था।

Read More मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सावदी की आलोचना की

जिसके मुताबीक अब सरकारी कार्यालयों में फोन पर हेलो बोलने की बजाय वंदे मातरम बोला जाएगा। इस पर उनका तर्क है कि हेलो जैसे शब्‍द विदेशी हैं। ऐसे में इन शब्दों का त्याग करना जरूरी है। उनका कहना है कि वंदे मातरम सिर्फ एक शब्द नहीं है बल्कि हर भारतीय की भावना है।

Read More केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को दी सौगात तो सीएम फडणवीस ने जताया आभार...