9 बार किया था रिलायंस अस्पताल के नंबर पर फोन...मुकेश अंबानी को दी थी जान से मारने की धमकी, जूलर ने अंबानी को क्यों दी धमकी?

Called Reliance Hospital 9 times ... had threatened to kill Mukesh Ambani, why did the jeweler threaten Ambani?

9 बार किया था रिलायंस अस्पताल के नंबर पर फोन...मुकेश अंबानी को दी थी जान से मारने की धमकी, जूलर ने अंबानी को क्यों दी धमकी?

उद्योगपति मुकेश अंबानी को कथित तौर पर गाली देने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। डी बी मार्ग पुलिस ने सोमवार को बोरीवली से एक 56 वर्षीय ज्वैलरी डिजाइनर की गिरफ्तारी की है।

मुंबई: उद्योगपति मुकेश अंबानी को कथित तौर पर गाली देने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। डी बी मार्ग पुलिस ने सोमवार को बोरीवली से एक 56 वर्षीय ज्वैलरी डिजाइनर की गिरफ्तारी की है।

वहीं इसके बाद पुलिस इस बात की तहकीकात में लगी है कि आखिरकार आरोपी क्यों इस तरह से बार-बार फोन कर धमकी दे रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी को किसी सार्वजनिक पोर्टल से नंबर मिला था। आरोपी का नाम विष्णु विधु भौमिक है, जिसने ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर नौ बार कॉल कर धमकी दी थी।

आरोपी ने अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर सुबह 10.39 से दोपहर 12.04 के बीच कॉल की। आरोपी को किसी सार्वजनिक पोर्टल से नंबर मिला था। उसने एक कॉल में स्वर्गीय श्री धीरूभाई अंबानी के नाम का भी जिक्र किया था। मामले की जांच कर रहे पुलिस उपायुक्त नीलोत्पाल ने कहा कि, अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संदिग्ध को बोरीवली (पश्चिम) से हिरासत में लिया और उसे डी बी मार्ग पुलिस थाने ले आई। उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। लगातार की जा रही फोन कॉल में एक बार आरोपी ने अपना परिचय अफजल बताया।

Read More ठाणे : एंटी नारकोटिक्स इन एक्शन... दो अलग अलग मामलों में लगभग 11 लाख के अम्लीय पदार्थ जब्त !

एचएन रिलायंस अस्पताल के सीईओ डॉ तरंग ज्ञानचंदानी ने कहा कि जैसे ही हमने अस्पताल में अपने ध्वजारोहण समारोह का समापन किया। इसके बाद हमें एक ही कॉलर से 8 से 9 कॉल आए, जो हमारे अध्यक्ष को सुबह 10.45 बजे से दोपहर 12.00 बजे के बीच धमकी दे रहे थे। इसके तुरंत बाद हमने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस कॉल करने वाले के बारे में और जानकारी को समझने के लिए जांच कर रही है।

Read More बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष ललित मोदी की याचिका खारिज 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश