शरद पवार पर उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने साधा निशाना, आज भले ही हम बिहार में नहीं, लेकिन...

Deputy Chief Minister Fadnavis targeted Sharad Pawar, even though we are not in Bihar today, but...

शरद पवार पर उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने साधा निशाना, आज भले ही हम बिहार में नहीं, लेकिन...

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को शरद पवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ और है जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष को अधिक आहत कर रहा है।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को शरद पवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ और है जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष को अधिक आहत कर रहा है।

दरअसल, शरद पवार ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा था कि भाजपा शिवसेना को कमजोर करने और पार्टी में विभाजन पैदा करने की योजना बना रही है। इस दौरान उन्होंने बिहार में भाजपा के भविष्य को लेकर भी बयान दिया। 

Read More नासिक : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, तीन लोगों की मौत 

फडणवीस ने यह टिप्पणी पवार द्वारा भाजपा की आलोचना के मद्देनजर की। दरअसल, शरद पवार ने भाजपा पर अपने क्षेत्रीय सहयोगियों को धीरे-धीरे खत्म करने का आरोप लगाया।

Read More बीड के सरपंच के हत्यारों को मौत की सजा देने की मांग 

पवार ने यह भी कहा कि भाजपा शिवसेना को कमजोर करने और पार्टी में विभाजन पैदा करने की योजना बना रही है। उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ठाणे में कहा, 'कुछ और है जो पवार को ज्यादा आहत करता है। हर कोई इसे जानता है।'

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जेडीयू से अधिक सीटें जीती थीं, लेकिन फिर भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उन्होंने कहा कि यह भाजपा है जो अपने सहयोगियों का ख्याल रखती है। उन्होंने कहा कि अगर हम बिहार (अभी) में सत्ता में नहीं हैं, तो हम निश्चित रूप से कल वहां होंगे।

Read More पेन ड्राइव बम से फडणवीस और शिंदे को खत्म करने की उद्धव सरकार ने रची थी साजिश... HC पहुंचा केस

गौरतलब है कि जदयू नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, राजद के नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इससे एक दिन पहले उन्होंने भाजपा नीत राजग से नाता तोड़ कर 'महागठबंधन' सरकार बनाने के लिए राजद से हाथ मिला लिया था।

Read More केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बचाव में उतरे महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस, बोले- वे ऐसा कर ही नहीं सकते

महाराष्ट्र में शिंदे के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल के विस्तार पर फडणवीस ने कहा कि मीडिया में पहले से ही मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में काफी अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन अटकलें पूरी तरह से झूठी होने जा रही हैं। विभागों का आवंटन हो जाने के बाद ये सामने आ जाएगा।

गौरतलब है कि एक दिन पहले सीएम शिंदे ने पद की शपथ लेने के 41 दिन बाद अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। शिवसेना और भाजपा के शिंदे गुट के नौ-नौ सहित कुल 18 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।