आरे वन क्षेत्र को बचाने के लिए पर्यावरणविदों ने किया शांतिपूर्ण विरोध का आह्वान

आरे वन क्षेत्र को बचाने के लिए पर्यावरणविदों ने किया शांतिपूर्ण विरोध का आह्वान

मुंबई : मुंबई के आरे वन क्षेत्र में मेट्रो कार शेड निर्माण संबंधी महाराष्ट्र सरकार के फैसले के विरोध में पर्यावरणविदों द्वारा प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने इस क्षेत्र में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संगठनों ने रविवार सुबह आरे वन क्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के प्रस्तावित मुंबई मेट्रो लाइन-3 कार शेड को आरे कॉलोनी से स्थानांतरित करने के फैसले को पलट दिया था।

Read More नवी मुंबई : अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... एक फरार

आरे वन क्षेत्र में कार शेड स्थापित करने के निर्णय का पर्यावरण समूहों ने विरोध किया है, क्योंकि इसके तहत सैकड़ों पेड़ काट दिए जाएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने कार शेड साइट को कांजुरमार्ग में स्थानांतरित कर दिया था, लेकिन यह एक कानूनी विवाद में फंस गया।

Read More ठाणे: क्रूरता के आधार पर अपनी अलग रह रही पत्नी के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया; तलाक  

अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए मुंबई पुलिस ने वन क्षेत्र में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी है। आम आदमी पार्टी (आप) की मुंबई इकाई ने भी विरोध को अपना समर्थन दिया है और मुंबईवासियों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

Read More माहिम बीच के पास के निवासियों ने बढ़ते उपद्रव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

आप’ की मुंबई इकाई ने ट्वीट किया, ‘‘कई वैकल्पिक व्यवहार्य जगह उपलब्ध होने के बावजूद मुख्यमंत्री शिंदे और उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने मेट्रो-3 कार शेड को आरे वन में स्थानांतरित करने की घोषणा की है। हम मेट्रो चाहते हैं और हम अपना जंगल भी चाहते हैं। समाधान मौजूद है और वह यह है कि मेट्रो शेड कांजुरमार्ग में बनाया जाए।’’

Read More एमयू ने बलात्कार की धमकियाँ और अश्लील पत्र मिलने के आरोपों की जाँच के लिए एक समिति गठित की

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत