एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज

एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई मुहर्रम जहर कैप्सूल मामला: फैयाज प्रेमजी को और पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

मुंबई: महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में एमवीए को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन विधान परिषद चुनाव को लेकर महा विकास अघाड़ी अलर्ट मोड़ में होने का दावा कर रही है। हालांकि इस चुनाव में कौन बाजी मारेगा यह सोमवार को साफ हो जाएगा। हालांकि उससे पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने एक बयान में कहा कि महा विकास अघाड़ी के बीच आपसी विवाद का फायदा बीजेपी को मिलेगा। साथ ही पार्टी के सभी प्रत्याशी जीतेंगे। दूसरी तरफ राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार ने भी बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के समय जो गलती हुई थी वह नहीं होगी। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवारों का कोटा अधिक रखने की कोशिश की जाएगी। साथ ही इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाएगा कि कोई वोट अवैध न हो। कहा यह भी जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव में शिवसेना की हार के कारण एमवीए के सहयोगियों के बीच दूरियां बढ़ गई है। जिसका असर एमएलसी चुनावों पर पड़ा है। शिवसेना ने साफ शब्दों में कह दिया है कि वह अपने वोट को किसी अन्य के पास ट्रांसफर नहीं करने वाली है। जिससे कांग्रेस की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

Read More मुंबई: बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, वसई-विरार के कई क्षेत्र डूबे

उल्लेखनीय है कि अजित पवार का कहना है कि सभी विधायकों को वोट देने के तरीके अच्छे से समझाए जाएंगे। वे बोले कि एनसीपी के दो विधायकों नवाब मलिक और अनिल देशमुख को वोटिंग की इजाजत नहीं मिली है। इसलिए इन वोटों की भरपाई हम निर्दलीय विधायकों से करेंगे। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा समय में 284 विधायकों के वोटिंग की उम्मीद है। राज्य की 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिससे एक की हार तय है। इस हिसाब से चमत्कार होगा यह किस तरफ से होगा इसे प्रदेश की जनता सोमवार को देखेगी।

Read More ​'डॉक्टरों पर हिंसा मंजूर नहीं': ठाणे में चिकित्सक से मारपीट पर भड़का गुस्सा, MARD का राज्यव्यापी 'ब्लैक रिबन' विरोध का एलान

Read More ठाणे:  डॉक्टर बोले- कभी वापस नहीं आएंगे, छोड़ दिया शहर


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त
1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली