18 मई से आम जनता के लिए खुलेंगे मंत्रालय के दरवाजे

18 मई से आम जनता के लिए खुलेंगे मंत्रालय के दरवाजे

Rokthok Lekhani

Read More वसई के आनंद नगर में मिला मानव कंकाल, इलाके में दहशत; पुलिस ने शुरू की जांच

मुंबई : कोविड की वजह से पिछले दो साल से मंत्रालय में आम लोगों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी। अब 18 मई से आम जनता के लिए मंत्रालय के दरवाजे खुल जाएंगे। तकरीबन दो साल बाद आम लोगों के लिए बंद मंत्रालय के दरवाजे खुल जाएंगे। गुडीपाडवा के दिन राज्‍य सरकार ने कोविड प्रतिबंध हटा लिए हैं। इसके बाद से ही आम लोगों के मंत्रालय में प्रवेश की अनुमति मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है।
कोरोना विषाणु का संक्रमण बढ़ने के बाद 16 मार्च 2020 को मंत्रालय में आंगतुकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सरकार ने कई उपाय योजना लागू की।

Read More गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना के लिए 234 अवैध संरचनाएं हटाई गईं, काम को मिली रफ्तार

मंत्रालय में 50 फीसदी अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति सीमित कर दी गई और सभी आगतुंकों का प्रवेश बंद कर दिया गया। कोरोना की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद अधिकांश सरकारी दफ्तरों में आम लोगों को प्रवेश मिलने लगा, लेकिन मंत्रालय के दरवाजे अभी तक बंद थे। कोरोना के प्रतिबंध के समय आम लोगों को असुविधा से बचाने के लिए गार्डन गेट पर निवेदन स्वीकार करने के लिए एक खिड़की बनाई गई थी। हालांकि महाराष्ट्र के दूर दराज इलाके से आने वाले लोगों को बड़ी असुविधा होती थी। आम लोगों के लिए मंत्रालय के दरवाजे खोलने के लिए गृह विभाग ने एक प्रस्ताव तैयार किया था। यह प्रस्ताव अब मंजूर हो गया था। अब 18 मई से आम लोग मंत्रालय में प्रवेश कर सकेंगे।

Read More जुहू चौपाटी पर दर्दनाक हादसा, समुद्र में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत

मंत्रालय में आगंतुकों के प्रवेश के लिए मौजूदा विजिटर पास मैनेजमेंट सिस्टम को फिर से शुरू किया जाएगा। अभी तक मंत्रालय में प्रवेश की अनुमति नहीं थी और मंत्रालय के प्रवेश द्वार पर विभिन्न आवेदन स्वीकार किए जा रहे थे, लेकिन अब आम लोग सीधे मंत्री के कार्यालय जा सकते हैं और आवेदन दे सकेंगे। ऐसे में अगले सप्ताह से फिर मंत्रालय में हलचल तेज हो जाएगी। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दिन, 5,000 से 7,000 आगंतुक मंत्रालय में आते हैं।

Read More बीड में बड़ा हादसा: गोदावरी नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 2 महिलाओं की मौत


Tags: