feared
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई: कुर्ला में भारी बारिश के बीच भूस्खलन से हड़कंप, 4 से 5 लोगों के दबे होने की आशंका
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। कुर्ला के चिराग नगर इलाके में बुधवार तड़के भूस्खलन की घटना हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन के बाद बड़ी मात्रा में मलबा जमा हो गया, जिसके नीचे 4 से 5 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत एवं बचाव दल सक्रिय हो गए हैं। वहीं, दो लोगों के शव मलबे से निकाले गए हैं. बीएमसी मेयर रितु तावड़े भी घटनास्थल पर पहुंच रही है. ठाणे में अचानक आई बाढ़ में पर्यटक की मौत, दोस्त लापता; नवी मुंबई बांध में युवक के डूबने की आशंका
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र के शाहपुर तालुका में भारी बारिश से आई अचानक बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हुई, एक लापता है। तीन पर्यटकों को बचाया गया। कल्याण के पांच दोस्त डोलखंब क्षेत्र के चोंढे के पास एक झरने पर वीकएंड की छुट्टियां मनाने गए थे, जहां यह हादसा हुआ। रविवार दोपहर जंगल में मौसम तेजी से बदला, जिससे क्लाउडबर्स्ट जैसी बारिश हुई। कुछ ही मिनटों में नाले का जलस्तर बढ़ा और पर्यटक तेज धाराओं में बह गए। बचाव दल ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला। मृतक आकाश देशमुख (21) कल्याण के आधारवाड़ी का था, उसका शव शाम को मिला। मुंबई: अक्सा बीच पर 17 वर्षीय किशोर के डूबने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी
Published On
By Online Desk
मुंबई के मलाड इलाके में स्थित अक्सा बीच पर शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक 17 वर्षीय लड़के के समुद्र में डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से ही प्रशासन और कई एजेंसियों की ओर से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के अनुसार यह घटना मलाड वेस्ट स्थित अक्सा बीच पर आईएनएस हमला और शीतला देवी मंदिर (टैंगो-13) के बीच के क्षेत्र में हुई। 
