early
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई में मौसम जल्द मेहरबान होगा मौसम, अप्रैल की शुरुआत में गर्मी से मिल सकती है राहत
Published On
By Online Desk
मुंबई में इस बार गर्मी कुछ ज्यादा ही कहर बरपा रही है, जबकि अभी तो गर्मी ने बस दस्तक ही दी है. कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार जारी हीटवेव चेतावनियों के बीच मुंबईवासियों को आने वाले दिनों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. IMD ने अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है, जिससे शहर और उपनगरों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार 31 मार्च से मुंबई और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और कहीं‑कहीं गरज‑चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जो अप्रैल की शुरुआत तक जारी रह सकती हैं. मुंबई : सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सुनेत्रा पवार ने किया ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ योजना का ऐलान
Published On
By Online Desk
मुंबई महानगर क्षेत्र की सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली' सुविधा लागू करने की महत्वपूर्ण घोषणा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने आज विधान परिषद में की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और महिलाओं को सम्मान, उचित अवसर और सुरक्षा देने वाला समाज बनाने के संकल्प को और मजबूत करने की जरूरत है. यह घोषणा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधान परिषद में हुए विशेष चर्चा प्रस्ताव का जवाब देते हुए की गई. मुंबई : घाटकोपर के दर्शन ज्वैलर्स में डकैती के दौरान फायरिंग मामले में पुलिस ने तडक़े दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र के घाटकोपर पश्चिम के गोलीबार रोड स्थित दर्शन ज्वैलर्स में डकैती के दौरान फायरिंग मामले में पुलिस ने तडक़े दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों से घाटकोपर पुलिस स्टेशन की टीम गहन पूछताछ कर रही है। इस घटना में घायल ज्वेलरी शॉप मालिक दर्शन मेटकरी का इलाज जारी है। पुलिस उपायुक्त राकेश ओला ने आज बताया कि बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे तीन हथियारबंद आरोपितों ने बंदूक की बल पर एक ज्वैलरी शॉप को लूट लिया। मुंबई : शहर में वायु प्रदूषण; स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए अर्ली वार्निंग सिस्टम लाने का फैसला
Published On
By Online Desk
ठंड का मौसम नजदीक आते ही शहर में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ने लगता है। पिछले वर्षों में अक्टूबर से जनवरी तक शहर की हवा की गुणवत्ता कई बार खराब पाई गई थी, जिससे बीएमसी की किरकरी भी हुई थी। इस बार स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए बीएमसी ने अर्ली वार्निंग सिस्टम लाने का फैसला किया है, ताकि प्रदूषण बढ़ने से पहले ही उसे नियंत्रित किया जा सके। बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में शहर में 28 जगहों पर वायु गुणवत्ता सेंसर लगे हैं, लेकिन प्रदूषण बढ़ने के बाद ही स्थिति पता चलती है। इससे अन्य इलाके भी प्रभावित हो जाते हैं। अर्ली वार्निंग सिस्टम के तहत अब मौसम की चेतावनी की तरह पहले से अलर्ट जारी किया जाएगा। 
