Notorious
National 

सूरत : पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी, नाम है रहमान डकैत, ऐसे दबोचा गया 

सूरत : पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी, नाम है रहमान डकैत, ऐसे दबोचा गया  इन दिनों जब बॉलीवुड की फिल्म धुरंधर का किरदार 'रहमान डकैत' चर्चा में है, उसी नाम का एक असली और बेहद खतरनाक अपराधी सूरत में धर लिया गया. नाम है राजू ईरानी उर्फ आबिद अली उर्फ रहमान डकैत... भोपाल के कुख्यात 'ईरानी डेरा' का सरगना, जिसकी तलाश देश के छह से ज्यादा राज्यों की पुलिस कर रही थी.
Read More...
Mumbai 

भिवंडी में शातिर चोर दबोचे गए... बाइक और मोबाइल चोरी के 8 मामले सुलझे

भिवंडी में शातिर चोर दबोचे गए... बाइक और मोबाइल चोरी के 8 मामले सुलझे ठाणे पुलिस ने भिवंडी में बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कुल 8 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। बता दें कि पुलिस आयुक्त कार्यालय के निर्देश पर अपराध शाखा चोरी की घटनाओं पर कड़ी नजर रखे हुए थी। इसी दौरान गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर अपराध शाखा यूनिट-2, भिवंडी ने जाल बिछाया।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : दहिसर क्षेत्र में बंद 8 घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई : दहिसर क्षेत्र में बंद 8 घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से शातिर चोरों के एक गैंग का पता चला है। मुंबई के दहिसर क्षेत्र में बंद 8 घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी ऑटो-रिक्शा में यात्री बनकर पूरे इलाके में रेकी करते थे और फिर सुनसान व बंद घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इसके अलावा एक अन्य शातिर चोर को भी पुलिस ने धर दबोचा है।
Read More...
Maharashtra 

पुणे : गणेश विसर्जन की पूर्व संध्या पर नाना पेठ इलाके में हिंसक गैंगवार; कुख्यात अपराधी के बेटे की गोलीबारी में मौत

पुणे : गणेश विसर्जन की पूर्व संध्या पर नाना पेठ इलाके में हिंसक गैंगवार; कुख्यात अपराधी के बेटे की गोलीबारी में मौत महाराष्ट्र के पुणे में गणेश विसर्जन की पूर्व संध्या पर नाना पेठ इलाके में हिंसक गैंगवार की घटना सामने आई है। इस घटना में कुख्यात अपराधी गणेश कोमकर के बेटे गोविंद कोमकर की गोलीबारी में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने गोविंद को तीन गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव फैल गया है। पुलिस का कहना है कि इस हत्या के पीछे पुराने गैंगवार का लिंक है। गौरतलब है कि पिछले साल 1 सितंबर 2024 को नाना पेठ में ही पूर्व एनसीपी पार्षद वनराज अंडेकर की हत्या कर दी गई थी। 
Read More...

Advertisement