सूरत : पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी, नाम है रहमान डकैत, ऐसे दबोचा गया 

Surat: Notorious criminal arrested by police, name is Rehman Dacoit, this is how he was caught

सूरत : पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी, नाम है रहमान डकैत, ऐसे दबोचा गया 

इन दिनों जब बॉलीवुड की फिल्म धुरंधर का किरदार 'रहमान डकैत' चर्चा में है, उसी नाम का एक असली और बेहद खतरनाक अपराधी सूरत में धर लिया गया. नाम है राजू ईरानी उर्फ आबिद अली उर्फ रहमान डकैत... भोपाल के कुख्यात 'ईरानी डेरा' का सरगना, जिसकी तलाश देश के छह से ज्यादा राज्यों की पुलिस कर रही थी.

सूरत : इन दिनों जब बॉलीवुड की फिल्म धुरंधर का किरदार 'रहमान डकैत' चर्चा में है, उसी नाम का एक असली और बेहद खतरनाक अपराधी सूरत में धर लिया गया. नाम है राजू ईरानी उर्फ आबिद अली उर्फ रहमान डकैत... भोपाल के कुख्यात 'ईरानी डेरा' का सरगना, जिसकी तलाश देश के छह से ज्यादा राज्यों की पुलिस कर रही थी. सूरत क्राइम ब्रांच ने उसे उस वक्त दबोच लिया, जब वह शहर में किसी बड़ी वारदात की फिराक में था. कहानी शुरू होती है एक खुफिया सूचना से. सूरत क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर जेएन गोस्वामी और उनकी टीम को खबर मिली कि भोपाल का कुख्यात अपराधी, जिसे लोग 'रहमान डकैत' के नाम से जानते हैं, सूरत में घुस चुका है. जानकारी पक्की थी... वह यहां किसी को निशाना बनाने की तैयारी में था. टीम हरकत में आई और कुछ ही घंटों में उस क्रिमिनल को पकड़ लिया गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छह राज्यों की पुलिस महीनों से भटक रही थी.

 

Read More मुंबई : 'ड्रग्स क्वीन' सबीना शेख कोकीन और नकदी के साथ गिरफ्तार 

उसका नेटवर्क इतना संगठित था कि हर गैंग को अलग-अलग काम सौंपे जाते थे. कोई गैंग सीनियर सिटीजन को टारगेट करता, तो कोई पुलिस या CBI बनकर लोगों से गहने और कैश ठगता. कहीं बैरिकेडिंग लगाकर नकली चेकिंग होती, तो कहीं जमीन पर कब्जा किया जाता. हथियारों के साथ घूमना और डर के दम पर वसूली करना इस गैंग की पहचान थी. पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ 10 से ज्यादा गंभीर केस दर्ज हैं... इनमें लूट, डकैती, ठगी, अवैध कब्जा और हथियारों से जुड़े अपराध शामिल हैं.   

Read More मुंबई: नवजात शिशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में गिरफ्तार

अपराध से कमाया पैसा राजू ईरानी और उसके भाई जाकिर अली शौक में उड़ाते थे. लग्जरी कार, महंगी बाइक और यहां तक कि घोड़े तक पाल रखे थे. खुद फील्ड में कम उतरते, लेकिन अपने गुर्गों के जरिए हर वारदात को अंजाम दिलवाते थे. चोरी का माल कहां बेचना है, किसे छुड़वाना है... सब वही तय करता था. डीसीपी ने कहा कि भोपाल में किसी साबिर नाम के व्यक्ति ने पुलिस को इस गैंग की सूचना दी थी. बदले में राजू ईरानी और उसके भाई जाकिर ने उसे घर के अंदर जिंदा जलाने की कोशिश की. यह मामला हीनियस क्राइम यानी जघन्य अपराध की कैटेगरी में आता है और इसमें भी वह आरोपी है.

Read More नागपुर हिंसा मामले में दादर रेलवे स्टेशन से बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार

दिसंबर के आखिरी हफ्ते में भोपाल पुलिस ने इरानी डेरा में बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया था. 150 से ज्यादा लोगों की जांच में 34 संदिग्ध पकड़े गए, जिनमें महिलाएं भी थीं. लेकिन राजू ईरानी वहां से फरार हो गया था. महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों में घूमता हुआ वह आखिरकार सूरत पहुंचा... शायद एक और बड़ी वारदात की तैयारी में था. लेकिन इस बार सूरत क्राइम ब्रांच की सतर्कता ने उसे वक्त रहते दबोच लिया. राजू ईरानी फिलहाल सूरत क्राइम ब्रांच की हिरासत में है. उससे पूछताछ चल रही है और अलग-अलग राज्यों की पुलिस उससे जुड़ी फाइलें खंगाल रही है. फिल्मी नाम, असली अपराधी और खौफनाक नेटवर्क... इस रहमान डकैत की देश के छह राज्यों को तलाश थी, वह गिरफ्त में है.
 

Read More मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार मुंबई : पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार
मुंबई में चल रही उत्तर भारत जैसी भयंकर लू, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मुंबई : 'तू एक दिन फ्रिज में मिलेगी...', मुंबई में डेंटिस्ट छात्रा ने किया सुसाइड; 'श्रद्धा वालकर हत्याकांड' से कैसे जुड़ी कहानी?
मुंबई : मुंबई मेट्रो में बच्चे ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख प्रशासन का बढ़ गया पारा, जारी की चेतावनी
मुंबई : सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सुनेत्रा पवार ने किया ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ योजना का ऐलान
मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ेगी भारत में बनी बुलेट ट्रेन, अगस्त 2027 तक सूरत से वापी के बीच संचालन, पढ़िए अपडेट्स