virar
Mumbai 

वसई-विरार : मनपा अस्पताल में सोनोग्राफी सेवाएं ठप... मरीजों को उठाना पड़ रहा है आर्थिक बोझ

वसई-विरार : मनपा अस्पताल में सोनोग्राफी सेवाएं ठप... मरीजों को उठाना पड़ रहा है आर्थिक बोझ वीवीएमसी ने शहर के सर डी.एम. पेटिट, जूचन्द्र और तुलिंज अस्पतालों में सोनोग्राफी की सुविधा स्थापित की थी, ताकि गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। शुरुआत में यह सेवा उपलब्ध थी, लेकिन स्थायी रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण यह लगातार बंद रहती है। महापालिका के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस समस्या की जड़ डॉक्टरों को दिया जाने वाला अल्प मानदेय है।
Read More...
Mumbai 

विरार : पिछले 6 महीने में मीरा-भायंदर, वसई-विरार में 54 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त... 219 ड्रग्स माफिया गिरफ्तार

 विरार : पिछले 6 महीने में मीरा-भायंदर, वसई-विरार में 54 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त... 219 ड्रग्स माफिया गिरफ्तार मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय ने पिछले 6 महीनों में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए एक व्यापक अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुल 803 मामले दर्ज करते हुए लगभग 54 करोड़ मूल्य के नशीले पदार्थों का एक बड़ा जखीरा जब्त किया है। इस दौरान मादक पदार्थों के सेवन और बिक्री के मामलों में 219 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आयुक्तालय की स्थापना के बाद से, विशेष रूप से मीरा-भायंदर और वसई-विरार शहरों में, नशा विरोधी अभियान तेज कर दिए गए हैं। ये अभियान केंद्रीय अपराध शाखा, मादक द्रव्य निरोधक दस्ते और विभिन्न पुलिस थानों के अधिकारियों के संयुक्त प्रयासों से चलाए जा रहे हैं।
Read More...
Mumbai 

विरार : डिलीवरी बॉय को लिफ्ट में पेशाब करते हरकत सीसीटीवी में कैद; लोगों ने कर दी पिटाई 

विरार : डिलीवरी बॉय को लिफ्ट में पेशाब करते हरकत सीसीटीवी में कैद; लोगों ने कर दी पिटाई  बोलिंज इलाके में आवासीय इमारत में एक डिलीवरी एजेंट ने लिफ्ट में पेशाब कर दी। जब डिलीवरी एजेंट दोबारा परिसर में लौटा तो कई नाराज निवासियों ने उसका विरोध किया। काफी देर बहस के बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और उसे बोलिंज पुलिस स्टेशन ले गए। पालघर की एक आवासीय इमारत की लिफ्ट में डिलीवरी एजेंट ने गलत हरकत की। लोगों ने डिलीवरी बॉय को पेशाब करते पकड़ा। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।  
Read More...
Maharashtra 

विरार : शिवसेना और मनसे के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज 

विरार : शिवसेना और मनसे के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज  वसई में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) से जुड़े कुछ लोगों ने एक ऑटोरिक्शा चालक राजू पटवा पर सार्वजनिक रूप से हमला किया। यह हमला, कथित तौर पर पटवा द्वारा मराठी भाषा और महाराष्ट्र के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी के कारण हुआ था। इसका वीडियो वायरल हो गया है, जिससे मुंबई महानगर क्षेत्र में मराठी-हिंदी भाषा विवाद को लेकर तनाव फिर से बढ़ गया है।
Read More...

Advertisement