stalls
Mumbai 

मुंबई : पश्चिम रेलवे ने स्टेशनों के 22 खाने-पीने की स्टॉल बंद, बांद्रा के 11 शामिल

मुंबई : पश्चिम रेलवे ने स्टेशनों के 22 खाने-पीने की स्टॉल बंद, बांद्रा के 11 शामिल महाराष्ट्र में खाने-पीने की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर एफडीए कमिश्नर आईएएस तुकराम मुंढे की कार्रवाई के बाद अब पश्चिम रेलवे भी सतर्क हो गया है। रेलवे के स्टेशनों पर खाने-पीने की दुकानों की जांच शुरू कर दी गई है। इसी कार्रवाई के तहत बांद्रा स्टेशन की 11 दुकानें बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा ग्रांट रोड की 4, लोअर परेल की 3, चरनी रोड की 2 और मरीन लाइंस की 2 दुकानों समेत कुछ अन्य स्टेशनों के स्टॉल भी बंद कर दिए गए है। जानकारी के अनुसार, अब दूसरे स्टेशनों के खाने-पीने के स्टॉल भी पश्चिम रेलवे के रडार पर हैं और उनकी जल्द जांच की जा सकती है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : एसआईईएस ट्रस्ट 58 करोड़ धोखाधड़ी मामले में एफआईआर गायब होने से ट्रायल रुका

मुंबई : एसआईईएस ट्रस्ट 58 करोड़ धोखाधड़ी मामले में एफआईआर गायब होने से ट्रायल रुका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने साउथ इंडियन एजुकेशन सोसाइटी ट्रस्ट से जुड़े 58 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर को नया नोटिस जारी किया है। यह मामला जुलाई 2014 में दर्ज किया गया था, जब ट्रस्ट ने फिक्स्ड डिपॉजिट में रखे ₹58 करोड़ के फंड के अचानक गायब होने का खुलासा किया और यह राशि बाद में दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर दी गई थी।
Read More...
Mumbai 

मनपा की कल्याण में अवैध फेरीवालों पर बड़ी कार्रवाई... दर्जनों हाथ गाड़ी, शेड और स्टाल हटाये गए

मनपा की कल्याण में अवैध फेरीवालों पर बड़ी कार्रवाई...  दर्जनों हाथ गाड़ी, शेड और स्टाल हटाये गए कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका की आयुक्त इंदुराणी जाखड़ के आदेशानुसार कल्याण पूर्व के आई वार्ड की सहायक आयुक्त हेमा मुंबेकर ने दो अनिधिकृत दुकान पर तोड़क कार्रवाई किया। तथा फुटपाथ पर अड़चन पैदा करने वाले फेरीवालों पर कार्रवाई करते हुए उनका सामान जब्त कर रास्ते को आने जाने वाले नागरिको के लिए रास्ता साफ किया।
Read More...
Mumbai 

भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर हटाए जाएंगे स्टॉल... मध्य रेल प्रशासन का फैसला

भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर हटाए जाएंगे स्टॉल... मध्य रेल प्रशासन का फैसला रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सेंट्रल रेलवे प्रशासन ने भीड़-भाड़ वाले स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर लगे स्टॉलों को हटाने का फैसला किया है। सेंट्रल रेलवे पर हर दिन 40 लाख से ज्यादा लोग यात्रा करते हैं । ज्यादातर यात्री सीएसएमटी स्टेशन से हैं। उसके बाद ठाणे, कल्याण घाटकोपर, डोंबिवली, कुर्ला, पनवेल और दादर से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। उपनगरीय ट्रेनों में तकनीकी खराबी की स्थिति में प्लेटफार्मों पर भारी भीड़ होती है।
Read More...

Advertisement