Titwala station
Mumbai 

टिटवाला स्टेशन से मुंबई जा रही है एक लोकल ट्रेन में सहयात्री के मारपीट करने के बाद बुजुर्ग व्यक्ति की मौत!

टिटवाला स्टेशन से मुंबई जा रही है एक लोकल ट्रेन में सहयात्री के मारपीट करने के बाद बुजुर्ग व्यक्ति की मौत! मुंबई जा रही है एक लोकल ट्रेन में झगड़े के बाद सहयात्री द्वारा कथित तौर पर मारीपीट करने और धक्का दिये जाने के बाद 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की ‘लगेज कंपार्टमेंट’ में मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना कल्याण और टिटवाला स्टेशन के बीच मध्य रेलवे मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर को घटी। अन्य यात्रियों ने इस घटना में शामिल संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर, उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कहा कि पीड़ित की पहचान मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के पूर्व कर्मचारी बबन हांडे रूप में हुई है।
Read More...

Advertisement