tribal
Maharashtra 

पुणे: छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में आदिवासी छात्रों के उठे मुद्दे

पुणे: छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में आदिवासी छात्रों के उठे मुद्दे महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सामने छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। महिला ने बताया कि वह तेज बुखार के बावजूद कार्यक्रम में पहुंची है और उसका उद्देश्य केवल अपनी नहीं बल्कि देशभर के आदिवासी छात्रों की समस्याओं को सामने रखना है। कार्यक्रम के दौरान महिला ने राहुल गांधी से बातचीत करते हुए कहा कि उसे सुबह से तेज बुखार था, लेकिन वह पुणे के मांजरी इलाके से आई है, जहां पिछले 10 दिनों से छात्र अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उसने कहा कि वहां उसके कई भाई-बहन शिक्षा से जुड़े अधिकारों और सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।  
Read More...
Mumbai 

मुंबई : अनुसूचित जनजातियों के लिए प्रस्तावित राज्य स्तरीय आयोग से 1.35 करोड़ से अधिक आदिवासी आबादी को लाभ होगा - मंत्री अशोक उइके

मुंबई : अनुसूचित जनजातियों के लिए प्रस्तावित राज्य स्तरीय आयोग से 1.35 करोड़ से अधिक आदिवासी आबादी को लाभ होगा - मंत्री अशोक उइके महाराष्ट्र के मंत्री अशोक उइके ने कहा कि अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के लिए प्रस्तावित राज्य स्तरीय आयोग से 1.35 करोड़ से अधिक आदिवासी आबादी को लाभ होगा क्योंकि यह समुदाय के सदस्यों के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राज्य मंत्रिमंडल ने इस सप्ताह के शुरू में केन्द्रीय निकाय की तर्ज पर अनुसूचित जनजातियों के लिए आयोग की स्थापना को मंजूरी दी थी।
Read More...
Maharashtra 

मुंबई: आदिवासी आबादी की गणना करने के निर्देश; आदिवासी पाड़ों और बस्तियों को सभी नागरिक सुविधाएं प्रदान करने की योजना

मुंबई: आदिवासी आबादी की गणना करने के निर्देश; आदिवासी पाड़ों और बस्तियों को सभी नागरिक सुविधाएं प्रदान करने की योजना जिला नियोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बांद्रा-पूर्व स्थित चेतना कॉलेज में आयोजित की गई। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री एवं मुंबई उपनगर के पालकमंत्री आशीष शेलार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 1,088 करोड़ रुपए के खर्च को मंजूरी दी। इस मौके पर मंत्री शेलार ने कहा कि जिला नियाेजन समिति एक महत्वपूर्ण समिति है।
Read More...
National 

बिहार : डंडे से पीटा, सड़क पर घसीटा… आदिवासी युवक पर पुलिस ने दिखाया वर्दी का रौब, 4 सस्पेंड

बिहार : डंडे से पीटा, सड़क पर घसीटा… आदिवासी युवक पर पुलिस ने दिखाया वर्दी का रौब, 4 सस्पेंड कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने इस पूरे मामले पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े एएसआई केदार प्रसाद यादव, महिला सिपाही प्रीति कुमारी, होमगार्ड सिकंदर राय, राज किशोर महतो और प्राइवेट ड्राइवर बमबम कुमार पर कार्रवाई करते हुए एएसआई और सिपाही को सस्पेंड कर दिया है. होमगार्ड को एक साल के लिए कर्तव्य से वंचित करने के साथ बमबम कुमार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा इस प्रकार से किए गए कार्य से पुलिस की छवि धूमिल हुई है.
Read More...

Advertisement