Maharashtra
Maharashtra 

मुंबई : लोग काम को पहचानते हैं, ‘नाम’ को नहीं - एकनाथ शिंदे

मुंबई : लोग काम को पहचानते हैं, ‘नाम’ को नहीं - एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि वर्षों पहले अलग हुए चचेरे भाइयों-उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का एक साथ आना ‘लोकतंत्र के लिए अच्छा’ है, लेकिन इससे यह मजबूत संदेश भी गया है कि जनता उन लोगों का समर्थन करती है, जो उनके कल्याण के लिए काम करते हैं. ‘पीटीआई’ को दिए वीडियो इंटरव्यू में शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने एक समय अपने चचेरे भाई राज को दरकिनार कर दिया था, जो 2005 में नाटकीय ढंग से शिवसेना से बाहर हो गए थे, ऐसे में दोनों का फिर से एक साथ आना विडंबनापूर्ण है.
Read More...
Maharashtra 

कल्याण : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मांस-मछली की दुकानें बंद; महानगर पालिका के आदेश पर हुआ बवाल 

कल्याण : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मांस-मछली की दुकानें बंद; महानगर पालिका के आदेश पर हुआ बवाल  महाराष्ट्र में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मांस-मछली की दुकानें बंद रखने के नगर निगम के आदेश पर विवाद हो गया है। विपक्षी राकांपा (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना यूबीटी ने नगर निगम के आदेश पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे लोगों के खाने के विकल्पों का उल्लंघन बताया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राकांपा (शरदचंद्र पवार) विधायक जितेंद्र अव्हाड ने रविवार को कहा कि वे नगर निगम के आदेश के विरोध में 15 अगस्त को एक मटन पार्टी का आयोजन करेंगे।  
Read More...
Maharashtra 

ठाणे में लंबे समय से प्रतीक्षित मेट्रो सेवा का अगले महीने ट्रायल रन करने के प्रयास - उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

ठाणे में लंबे समय से प्रतीक्षित मेट्रो सेवा का अगले महीने ट्रायल रन करने के प्रयास - उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की कि ठाणे में लंबे समय से प्रतीक्षित मेट्रो सेवा का अगले महीने ट्रायल रन करने के प्रयास किए जा रहे हैं, और इस साल दिसंबर तक इसका पूर्ण संचालन शुरू होने की उम्मीद है। ठाणे वर्षा मैराथन के उद्घाटन के बाद शिंदे ने संवाददाताओं को बताया कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) को निर्बाध मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे अंतिम मील और संपूर्ण आवागमन समाधान उपलब्ध होंगे।
Read More...
Maharashtra 

नागपुर : महालक्ष्मी जगदंबा देवस्थान मंदिर के निर्माणाधीन द्वार का एक स्लैब गिरने से 17 मजदूर घायल

नागपुर : महालक्ष्मी जगदंबा देवस्थान मंदिर के निर्माणाधीन द्वार का एक स्लैब गिरने से 17 मजदूर घायल महाराष्ट्र के नागपुर के कोराडी में महालक्ष्मी जगदंबा देवस्थान मंदिर के निर्माणाधीन द्वार का एक स्लैब गिरने से 17 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना रात 8 बजे हुई। अधिकारियों ने कहा, "17 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस, दमकल विभाग और आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। एनडीआरएफ के जवान भी मौके पर मौजूद हैं।
Read More...