रेल मंत्री ने मुंबई की लोकल ट्रेन में किया सफर

रेल मंत्री ने मुंबई की लोकल ट्रेन में किया सफर

मुंबई : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क के ठाणे और दिवा स्टेशनों के बीच दो अतिरिक्त रेलवे लाइन के निरीक्षण के लिए एक लोकल ट्रेन से यात्रा की और दौरे के दौरान स्टेशन के बाहर एक भोजनालय में ‘वड़ा पाव’ खाया अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वैष्णव शुक्रवार सुबह एक कार्यक्रम के लिए पहुंचे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली नव-निर्मित रेलवे लाइन का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करने वाले हैं। प्रधानमंत्री दो उपनगरीय ट्रेनों को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

Read More मुंबई: 18 जुलाई को मीरा रोड दौरे पर जाएंगे राज ठाकरे 

मंत्री अपराह्न करीब एक बजे ठाणे स्टेशन पर मध्य रेलवे द्वारा संचालित लोकल ट्रेन में सवार हुए और दिवा स्टेशन तक गए। द्वितीय श्रेणी के डिब्बे में यात्रा करने के दौरान और दिवा स्टेशन पर भी मंत्री ने यात्रियों के साथ बात की। वैष्णव के साथ लोकल ट्रेन में रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के त्रिपाठी और अन्य अधिकारी भी थे।

Read More मुंबई :  33.355 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त; 8 लोग गिरफ्तार

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि दिवा स्टेशन पर कुछ देर के कार्यक्रम के बाद वे एक विशेष निरीक्षण कोच से ठाणे लौट गए। अधिकारियों ने बताया कि वैष्णव ने ठाणे रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क किनारे एक स्टॉल पर ‘वड़ा पाव’ खाया और चाय पी।

Read More नवी मुंबई : देश का सबसे आधुनिक एयरपोर्ट होगा; 30 सितंबर 2025 से वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत 

इस बीच, दिवा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि उस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिसमें मंत्रियों ने हिस्सा लिया। यात्रियों ने बाद में शिकायत की कि वे अधिक भीड़ के कारण ट्रेन में सवार नहीं हो पाए, जबकि कुछ अन्य ने कहा कि वे ट्रेन से उतर नहीं पाए।

Read More नवी मुंबई : मुस्लिम ओला ड्राइवर के साथ मारपीट; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उपनगरीय लोकल ट्रेनों को मुंबई की जीवन रेखा माना जाता है। कोविड-19 महामारी की वजह से यात्रा प्रतिबंधों के चलते वर्तमान में करीब 60 लाख यात्री रोजाना उपनगरीय ट्रेनों का उपयोग करते हैं। हालांकि, महामारी से पहले उपनगरीय ट्रेनों के जरिए 75 लाख से अधिक यात्री यात्रा करते थे।

Tags:

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

ठाणे : 1.6 किलोग्राम गांजा रखने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार ठाणे : 1.6 किलोग्राम गांजा रखने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
उल्हासनगर की सेंट्रल पुलिस ने 1.6 किलोग्राम गांजा रखने के आरोप में एक 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।...
मुंबई : चार स्थानों पर छापेमारी के बाद बड़े अवैध व्यापार और सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश
मुंबई : मेट्रो सेवाओं का विस्तार; मेट्रो लाइन 2A और 7 पर दैनिक सेवाओं की संख्या 284 से बढ़कर 305 हो जाएगी
नवी मुंबई : मुस्लिम ओला ड्राइवर के साथ मारपीट; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मुंबई : 2 यात्रियों ने कॉकपिट में जबरन घुसने की कोशिश की; 7 घंटे की देरी से उड़ान भरी स्पाइसजेट 
मुंबई : 5,285 फ्लैटों के लिए लॉटरी; आवेदन शुरू
मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ेगी E10 मॉडल वाली बुलेट ट्रेन

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media