ठाणे में पुलिसकर्मियों से बदसलूकी के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया

ठाणे में पुलिसकर्मियों से बदसलूकी के आरोप में  दो भाइयों को  गिरफ्तार किया

ठाणे : शहर के एक पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और बदसलूकी करने के आरोप में सोमवार को दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, घटना रविवार मध्यरात्रि उस समय हुई, जब दोनों आरोपी, जिनकी उम्र 30 साल के आसपास है, यहां श्रीनगर पुलिस स्टेशन में अपनी कार से जुड़े एक हादसे के सिलसिले में शिकायत दर्ज कराने आए थे।

Read More मुंबई में बिरयानी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, फूड पॉइजनिंग से गई जान

अधिकारी ने बताया कि उसी समय एक दुपहिया वाहन मालिक भी इसी हादसे को लेकर शिकायत दर्ज कराने पहुंचा अधिकारियों के अनुसार, इसके बाद दोनों भाई दुपहिया मालिक को अपशब्द कहने लगे। उन्होंने बताया कि जब पुलिसकर्मियों ने दोनों भाइयों को रोकने की कोशिश की तो वे उनके साथ भी कथित तौर पर गाली-गलौज और बदसलूकी करने लगे।

Read More मुंबई : मेयर बंगले का 3.48 करोड़ से रेनोवेशन, 1931 का हेरिटेज भवन होगा रिस्टोर

अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने बाद में दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 353 (किसी लोकसेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का उपयोग), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझ कर अपमान) और 34 (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज कर लिया।

Read More मुंबई : कथित फ़ूड पॉइज़निंग से चार लोगों के एक परिवार की मौत, जाँच जारी

Tags: