भाजपा प्रत्याशी राजहंस सिंह के विप जाने का रास्ता साफ

भाजपा प्रत्याशी राजहंस सिंह के विप जाने का रास्ता साफ

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई और औरंगाबाद में नौ अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान

मुंबई : मुंबई महानगर पालिका से राज्य विधान परिषद की दोनों सीटों पर चुनाव निर्विरोध होगा। निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश कोपरकर के नामांकन पत्र वापस लेने से भाजपा प्रत्याशी राजहंस सिंह और शिवसेना प्रत्याशी सुनील शिंदे का निर्वाचन निर्विरोध होगा। यानी उनका विधान परिषद का सदस्य बनना लगभग तय है।

Read More मुंबई : तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से 14 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत

मुंबई की दो सीटों पर दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र भरने से चुनाव निर्विरोध होने की पूरी संभावना थी, लेकिन पूर्व कांग्रेस नगरसेवक सुरेश कोपरकर के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र भरने से त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना बन गई थी।

Read More मुंबई बनी दुनिया की 5वीं बेस्ट फूड सिटी

हालांकि उन्होंने नाम वापसी की आखिरी तारीख 26 नवंबर से एक दिन पहले अपना पर्चा वापस ले लिया और चुनाव कराने की नौबत को टाल दिया। इससे भाजपा और शिवसेना दोनों ही दलों ने राहत की सांस ली होगी। दरअसल, विधान परिषद चुनाव में गुप्त मतदान होता है, ऐसे में वोट फूटने की संभावना हमेशा बनी रहती है।

Read More मुंबई : नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14

विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने उत्तर भारतीय नेता राजहंस सिंह को चुनाव मैदान में उतारा। कांग्रेस में रहते हुए राजहंस सिंह का सफर नगरसेवक, मुंबई मनपा में विपक्ष के नेता और विधायक तक का रहा। वर्ष 2017 में उनका कांग्रेस से मोहभंग हो गया और वे भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा ने उन्हें उत्तर भारतीय समाज से संवाद कायम करने के लिए चौपाल कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी। अब चूंकि उनका विधायक बनना तय है, ऐसे में अब मुंबई महानगरपालिका चुनाव में उत्तर भारतीय वोटरों को भाजपा खेमे में लाने का महत्वपूर्ण काम करना होगा।

शिवसेना के सुनील शिंदे को आदित्य ठाकरे के लिए अपनी वर्ली सीट छोड़ने का इनाम मिला। उनका राजनीतिक सफर नगरसेवक से होते हुए बेस्ट समिति अध्यक्ष और विधायक तक का रहा। उनके विधान परिषद सदस्य बनने से शिवसेना को मजबूती मिलेगी।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन