किरीट सोमैया का दावा- लोकायुक्त ने अनिल परब के अवैध निर्माण को तोड़ने का दिया आदेश

किरीट सोमैया का दावा- लोकायुक्त ने अनिल परब के अवैध निर्माण को तोड़ने का दिया आदेश

Rokthok Lekhani

Read More रिश्वत  के आरोप में एक पुलिसकर्मी और एक वरिष्ठ जेल अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज 

मुंबई : महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब के बांद्रा में किए गए अवैध निर्माण को राज्य लोकायुक्त ने तोड़ने का आदेश दिया है। लोकायुक्त ने कार्रवाई की रिपोर्ट एक महीने के अंदर पेश करने का आदेश भी राज्य सरकार को दिया है। यह दावा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. किरीट सोमैया ने किया है।

Read More ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने हथियारबंद डकैती में शामिल एक गिरोह को गिरफ्तार किया

डॉ. सोमैया ने रविवार को मुंबई में पत्रकारों को बताया कि मंत्री एवं शिवसेना के नेता अनिल परब (Minister and Shiv Sena leader Anil Parab) ने बांद्रा पूर्व में म्हाडा बिल्डिंग क्रमांक 57 एवं 58 के बीच अवैध निर्माण किया है। म्हाडा ने अनिल परब को इस निर्माण कार्य को हटाने का आदेश दिया था, लेकिन उन्होंने आदेश का पालन नहीं किया। इसके बाद म्हाडा ने इसकी शिकायत लोकायुक्त वीएम कानड़े के समक्ष की थी। लोकायुक्त के समक्ष हुई सुनवाई के दौरान गृह निर्माण विभाग के सचिव मिलिंद म्हैसकर, म्हाडा उपाध्यक्ष अनिल डिगीकर (MHADA Vice President Anil Digikar) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश ने इस निर्माण कार्य को अवैध बताया था। इसके बाद लोकायुक्त ने निर्माण कार्य को एक महीने के अंदर तोड़ने का आदेश जारी किया है।

Read More कल्याण: 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरे गए राजस्व सहायक, तहसीलदार कार्यालय में मचा हड़कंप, दर्ज हुई FIR

भाजपा नेता डॉ. सोमैया ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) के निजी सहायक एवं शिवसेना सचिव मिलिंद नार्वेकर ने अपना अवैध निर्माण खुद तोड़ा था। इसलिए अनिल परब भी अब अपना अवैध निर्माण कार्य तोड़कर देश के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत करें।

Read More मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में पालतू कुत्ते पर बेरहमी से हमला किया गया।

Follow @rokthoklekhani


Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन