राज ठाकरे ने मंदिरों को खोलने की मांग करते हुए कहा कि अगर मंदिर नहीं खुले तो आंदोलन होगा

राज ठाकरे ने मंदिरों को खोलने की मांग करते हुए कहा कि अगर मंदिर नहीं खुले तो आंदोलन होगा

Rokthok Lekhani

Read More पालघर और धुले में दो सड़क हादसे, चार की मौत 

मुंबई: बंद मंदिरों को खोलने की विपक्ष की मांग के समर्थन में समाजसेवी अन्ना हजारे के उतरने पर मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे ने जोरदार व्यंग्य किया है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा है कि अन्ना इतने दिनों कहां थे? वहीं दूसरी ओर राज ठाकरे ने मंदिरों को खोलने की मांग करते हुए कहा कि अगर मंदिर नहीं खुले तो आंदोलन होगा। गौरतलब है कि राज ठाकरे ने कहा, ‘अन्ना, आप इतने दिनों से कहां हो?’

Read More मुंबई: गर्मियों में एसटी का सफर होगा महंगा, टिकट दरों में 10% की 'सीजनल' बढ़ोतरी

दही हांडी उत्सव पर प्रतिबंध के विरोध में मनसे कार्यकर्ता आज मुंबई और ठाणे में सड़कों पर उतर आए। कुछ जगहों पर पाबंदियों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने दही हांडी तोड़ा। उन्होंने सरकार का विरोध भी किया। इसी पृष्ठभूमि में राज ठाकरे ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यात्राएं, सम्मेलन बेरोकटोक हो रहे हैं, तो फिर त्योहारों में ही कैसे फैलता है कोरोना? उन्होंने ऐसा सवाल किया। राज्य में मंदिर भी खोले जाएं। अन्यथा, मनसे सभी मंदिरों के सामने घंटी बजाकर आंदोलन करेगी, ऐसी उन्होंने चेतावनी दी।

Read More मुंबई : पिछले १२ वर्षों में देश में लूट का माहौल - हर्षवर्धन सपकाल

मंदिरों को खोलने की मांग को लेकर बीजेपी ने कल राज्यव्यापी आंदोलन किया था। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने अन्ना हजारे से भी मुलाकात की थी। अन्ना हजारे ने उनकी मांग का समर्थन किया था। उन्होंने आंदोलन में शामिल होने का वादा भी किया। हालांकि अन्ना आंदोलन में शामिल नहीं हुए, लेकिन मंदिर खोलने की उनकी मांग बनी हुई है।

Read More मुंबई: अशोक खरात को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया

उन्होंने अफसोस जताया कि शराब की दुकानें चल रही थीं और मंदिरों को बंद किया जा रहा था। राज से आज अन्ना की भूमिका के बारे में पूछा गया। इतने दिन अन्ना कहां थे? उन्होंने ऐसा सवाल किया। उन्होंने कहा कि हजारे ने पिछले कुछ वर्षों में एक भी आंदोलन नहीं किया है। इसलिए सवाल उठ रहे हैं कि अन्ना शांत क्यों हैं। राज ने भी यही सवाल किया है।