नालासोपारा : आरोपियों को ३६ घंटे में पुलिस की ‘स्पेशल ९०’ की टीम ने किया गिरफ्तार

नालासोपारा : आरोपियों को ३६ घंटे में पुलिस की ‘स्पेशल ९०’ की टीम ने किया गिरफ्तार

Rokthok Lekhani

Read More ठाणे : हिस्ट्रीशीटर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा और 3.52 लाख के नकली नोट जब्त

वसई : नालासोपारा में साक्षी ज्वेलर्स मालिक की हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देनेवाले आरोपियों को ३६ घंटे में पुलिस की ‘स्पेशल ९०’ की टीम ने गिरफ्तार किया है। स्पेशल ९० में २० ऑफिसर ७० कर्मचारियों ने हत्यारे को पकड़ने के लिए ‘नालासोपारा टू मुंबई’ सेंटर रेलवे स्टेशन व ‘ताड़देव टू मलबार’ हिल तक करीब ७०० वैâमरे की जांच की। इस हत्या में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Read More मुंबई : क्राइम ब्रांच ने दो फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई की

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नालासोपारा (पश्चिम) के साक्षी ज्वेलर्स मालिक किशोर जैन की शनिवार सुबह चाकू, वैंâची व अन्य धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी। लुटेरे-हत्यारे हत्या करने के बाद ज्वेलरी शॉप से सवा दो किलो चांदी लूटकर फरार हो गए थे। हत्यारों को पकड़ने के लिए मीरा-भायंदर वसई-विरार आयुक्तालय के करीब २० ऑफिसर व ७० कर्मचारियों की ‘स्पेशल ९०’ टीम बनाई गई थी।

Read More मुंबई : दो महीने में 30 करोड़ की नशीली सामग्री जब्त, 202 आरोपी गिरफ्तार

‘स्पेशल ९०’ की १० टुकड़ी अलग-अलग स्थानों पर हत्यारों की जांच कर रही थी। स्पेशल ९० की टीम को मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता चला कि हत्यारे जैन की हत्या करने के बाद नालासोपारा स्टेशन से ट्रेन द्वारा मुंबई की तरफ फरार हो गए। ‘स्पेशल ९०’ टीम ने नालासोपारा से मुंबई सेंट्रल स्टेशन तक लगाए गए सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुट गई।

Read More नवी मुंबई में देर रात फायरिंग, एक युवक घायल

फुटेज जांच में पता चला कि दोनों हत्यारे मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर उतरे। इसके बाद हत्यारों ने ताड़देव बस डिपो से मलबार हिल की बस पकड़ी। मलबार हिल में एक टिफिन सर्विस वाले से टिफिन लेकर अपने एक साथी के घर चले गए, जहां दोनों आरोपियों ने चिकन करी खाई। जब ‘स्पेशल ९०’ टीम उसके ठिकाने पहुंची, उससे पहले ही आरोपी वहां से फरार होकर नालासोपारा आ गए। हालांकि, इस दौरान पुलिस आरोपियों की पहचान कर कर चुकी थी। ‘स्पेशल ९०’ की एक टुकड़ी ने नालासोपारा के प्रगति नगर इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

क्राइम ब्रांच डीसीपी डॉ. महेश पाटील ने बताया कि किशोर जैन की हत्या, लूट की वारदात के कारण हुई है। लुटेरे हत्या को अंजाम देने के बाद सवा दो किलो चांदी लेकर फरार हो गए थे। हत्यारों में एक आरोपी पर बांद्रा और जुहू पुलिस थाने में लूट का मामला दर्ज है। आरोपी वर्ष २०१८ में जेल से बाहर आया था। कोरोनाकाल में कामकाज नहीं होने के कारण दोनों ने लूट का प्लान बनाया था। इस लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए आठ दिन की रेकी की गई थी। दोनों आरोपी १५ साल से मित्र हैं और इलेक्ट्रिक का काम करते हैं। तालाबंदी में काम बंद होने के कारण उन्होंने लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत