मुंबई : मंत्रालय के बाहर एक व्यक्ति ने खुदकुशी करने की कोशिश की
By: Rokthok Lekhani
On
Rokthok Lekhani
Read More मुंबई : ठेकेदार खुद डाल रहे नालों में मलबा... मॉनसून से पहले नाले सफाई में भ्रष्टाचार का खेल
मुंबई : दक्षिण मुंबई में शुक्रवार को राज्य सचिवालय मंत्रालय के बाहर एक व्यक्ति ने कथित रूप से खुदकुशी करने का प्रयास किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार 12 बजे सचिवालय भवन के सामने के द्वार के बाहर खड़े इस व्यक्ति ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने की कोशिश की।
अधिकारी ने बताया कि इस व्यक्ति को तत्काल हिरासत में ले लिया गया और समीप के एक अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के प्रयास की वजह का अबतक पता नहीं चला है, विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
Today's Epaper
Tags:


