महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सेक्रेटरी मिलिंद नारवेकर को CBI, ED और NIA की मिली धमकी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सेक्रेटरी मिलिंद नारवेकर को CBI, ED और NIA की मिली धमकी

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में 48 घंटे के भीतर अलग-अलग हमलों में तीन लोगों की मौत, जांच जारी

मुंबई : मुंबई पुलिस एक ऐसे शख़्स की तलाश कर रही है जिसने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सेक्रेटरी मिलिंद नारवेकर को व्हट्सएप पर धमकी दी. सूत्रों ने बताया की इस बात की शिकायत नारवेकर ने मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले से की है जिसके बाद यह मामला जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है.

Read More मुंबई : 36वां महाराष्ट्र पुलिस स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन 2026 शुरू 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि नारवेकर को एक अज्ञात फोन नंबर से व्हट्सएप आया जिसने कुछ मांग लिखी थी. इसके अलावा उसने एक धमकी भी दी कि अगर वो (नारवेकर) इनकी मांगो को नहीं पूरा करेंगे तो उनके खिलाफ सीबीआई, ईडी, एनआईए या फिर दूसरी केंद्र सरकार की एजेंसी से जांच कराई जाएगी और उन्हें फंसाया जाएगा. इस व्हट्सएप मैसेज के मिलते ही नारवेकर ने इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले को दी और फिर लिखित में शिकायत भी दी. आपको बता दें कि नारवेकर शिवसेना के सेक्रेटरी हैं और ठाकरे परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं.

Read More मुंबई : सरकारी मंजूरी दिलाने के नाम पर ₹91 लाख की ठगी, मरीन ड्राइव पुलिस ने FIR दर्ज की

एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें ऐसा लगता है जिस नंबर का इस्तेमाल कर व्हट्सएप मैसेज किया गया है वो नंबर किसी एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर लिया हुआ होगा जिसे वर्चुअल नंबर भी कहते हैं. हमने मोबाइल कंपनी से नंबर के बारे में जानकारी मांगी है, इसके पीछे कौन है उसका पता लगाने का काम चल रहा है.

Read More मुंबई :  महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज

इससे पहले गुरुवार को क्राइम ब्रांच की एंटी एक्टोर्शन सेल ने तीन लोगों को गिरफ़्तार किया था. इन लोगों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार की आवाज में महाराष्ट्र के सीएम के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी आशीष कुमार सिंह को फोन किया था और ट्रांसफर पोस्टिंग की बात की थी.


Tags: