महाराष्ट्र सरकार ने पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के नाम पर आईटी पुरस्कार देने का लिया फैसला

महाराष्ट्र सरकार ने पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के नाम पर आईटी पुरस्कार देने का लिया फैसला

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : अडानी के फैसले पर अमेरिका का विरोध: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर कार्गो शिफ्टिंग को लेकर दी चेतावनी

महाराष्ट्र : भारत में सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न पुरस्कार का नाम राजीव गांधी खेल रत्न की जगह मेजर ध्यानचंद खेल रत्न कर दिया गया है. जिस पर बीते दिनों कांग्रेस नेताओं को इस फैसले का स्वागत करने के साथ ही नरेंद्र मोदी स्टेडियम और अरुण जेटली स्टेडियम के नाम बदलने की मांग करते हुए देखा गया था.

Read More मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की

वहीं अब महाराष्ट्र सरकार ने पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के नाम पर एक पुरस्कार घोषित करने का ऐलान किया है. महाराष्ट्र आईटी राज्य मंत्री सतेज पाटिल का कहना है कि ‘महाराष्ट्र सरकार ने समाज की मदद करने वाले आईटी सेक्टर में सर्वोच्च संगठनों को प्रोत्साहित करने के लिए पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के नाम पर एक पुरस्कार घोषित किया है.’

Read More मुंबई: सेक्सटॉर्शन और उगाही मामले में एक क्रिकेटर समेत 3 गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन

सतेज पाटिल ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी देते हुए लिखा ‘महाराष्ट्र के आईटी राज्य मंत्री के रूप में यह घोषणा करते हुए मेरा दिल गर्व से भर जाता है कि MVA सरकार स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के नाम पर 20 अगस्त 2021 को एक अवॉर्ड घोषित करेगी. जिसका उद्देश्य आईटी सेक्टर में सर्वोच्च संगठनों को प्रोत्साहित करना है.’

Read More ठाणे कोर्ट ने यौन शोषण मामले  बिज़नेसमैन को में अग्रिम जमानत दी

सतेज पाटिल का कहना है कि यह पुरस्कार 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी के भारत में आईटी क्षेत्र को प्रोत्साहन देने में योगदान को सम्मानित करने के लिए है. सतेज पाटिल ने अपने एक और किए गए ट्वीट में कहा है कि यह पुरस्कार स्वर्गीय श्री राजीव जी को भारत में प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उनके अग्रणी कार्य के लिए एक स्थायी श्रद्धांजलि होगी.

फिलहाल राजीव गांधी खेल रत्न की शुरुआत 1991-92 से शुरुआत हुई थी. देश में सबसे पहला राजीव गांधी खेल रत्न शतरंज के महान खिलाड़ विश्वनाथन आनंद को दिया गया था. अभी तक कुल 43 खिलाड़ियों को यह अवॉर्ड दिया जा चुका है. वहीं नाम बदलने को लेकर इससे पहले भी कई बार देश में राजनीतिक दल आमने सामने आए हैं. जिसमें इसी साल गुजरात के मोटेरा स्टेडियम का नाम बदल कर नरेंद्र मोदी स्टेडियम किए जाने पर काफी हंगामा देखा गया. हालांकि नरेंद्र मोदी स्टेडियम के साथ ही इसके पवेलियन के दोनों एंड भी काफी सुर्खियों में रहे थे. जिनका नाम अडानी ओर रिलायंस के नाम पर रखा गया है.


Tags: