शादी से इनकार करने पर, प्रेमी फेसबुक पर लाइव आया और लगा ली फांसी

शादी से इनकार करने पर, प्रेमी फेसबुक पर लाइव आया और लगा ली फांसी

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : नई ट्रेनें चलाने का खुलेगा रास्ता, करी रोड में बनेगा वेस्टर्न रेलवे का नया डिपो

मुंबई : शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने फांसी लगा कर जान दे दी. अत्यधिक दुख की बात यह है कि प्रेमी ने फेसबुक लाइव करते हुए जान दी. मुंबई से सटे ठाणे की यह घटना है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Read More मुंबई : डेटा ब्रीच के खतरे के बीच 40,000 से ज़्यादा साइबर सिक्योरिटी ऑडिट

पुलिस द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक कल्याण का निवासी तरुण स्थानीय अस्पताल में वॉर्ड ब्वॉय के तौर पर काम करता था. इस युवक की उम्र 27 साल थी. तरुण की प्रेमिका ने उसेसे शादी करने से इनकार कर दिया था. इस इनकार से वह इतना टूट गया कि उसने अपनी जान दे दी. फेसबुक लाइव में तरुण ने यह बताया है कि उसका अपनी प्रेमिका से तीन सालों से संबंध था. उसने मरने से पहले यह भी बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की समय-समय पर पैसों से मदद की थी.

Read More मुंबई : मशहूर सिंगर आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती...

पुलिस ने पीटीआई से बात करते हुए यह जानकारी दी है कि उन दोनों में अक्सर लड़ाई-झगड़े हुआ करते थे. ऐसी ही एक बहस में तरुण की प्रेमिका ने उसे ‘जाओ मर जाओ’ कह दिया. तरुण ने प्रेमिका के इस ताने को सीरियसली ले लिया और आत्महत्या करने का निर्णय लिया. पुलिस ने फिलहाल दुर्घटना वश हुई मौत के तौर पर इस केस को दर्ज किया है. आगे की जांच जारी है.

Read More मुंबई के डोंगरी में मामूली टक्कर के बाद हिंसा: मौलाना खालिद अशरफ के परिवार पर हमला, 3 घायल


Tags: