विरार स्थानीय पुलिस स्टेशन अंतर्गत बिजली चोरी का मामला दर्ज

विरार स्थानीय पुलिस स्टेशन अंतर्गत बिजली चोरी का मामला दर्ज

Rokthok Lekhani

Read More नवी मुंबई: वाशी के एपीएमसी मार्केट में चावल की बोरियों के नीचे दबी महिला, लोगों ने सुरक्षित निकाला

विरार : स्थानीय पुलिस स्टेशन अंतर्गत चंदनसार इलाके में महावितरण के बगैर अनुमति के गाला में बिजली उपयोग कर रहे गाला मालिक के खिलाफ महावितरण अभियंता ने शिकायत दर्ज कराया हैं।

Read More मुंबई : सड़क सुरक्षा अभियान में सेलिब्रिटी जोड़ी की भागीदारी

मिली जानकारी के अनुसार महावितरण कंपनी के सहायक अभियंता ने विरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया कि पूर्व चंदनसार इलाके के एचडीआईएल बिल्डिंग क्रमांक-24 के गाला नंबर 201, 202 में भरत के. जैन ने महावितरण के बिना बिजली मीटर के 14929 यूनिट बिजली का उपयोग कर 1,66,730 रुपये का बिजली विभाग को नुकसान पहुंचाया है।

Read More मुंबई : मरीन ड्राइव पर मोटरसाइकिल ने पैदल यात्री को टक्कर मारी, तीन व्यक्तियों की मौत

महावितरण कंपनी के सहायक अभियंता की शिकायत व बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी भरत के. जैन के खिलाफ धारा 135 (भारतीय विधुत अधिनियम-2003) के तहत केस दर्ज कर लिया हैं। संबंधित मामले में पुलिस आगे की जांच में जुट गई हैं।

Read More मीरा रोड चाकूबाजी केस की जांच एंटी-टेररिज्म स्क्वाड ने संभाली, आईएसआईएस लिंक की आशंका से बढ़ी जांच


Tags: