जल्द शुरू हो सकती है मुंबईकरों की लाइफलाइन लोकल ट्रेन- प्रवीण दारेकर
Rokthok Lekhani
मुंबई : मुंबई में आम लोगों के लिए लोकल ट्रेनों की सेवा जल्द ही शुरू हो सकती है। इसको लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर को फोन किया। कोरोना काल में मुंबई लोकल की सेवा सिर्फ आवश्यक कार्य में लगे लोगों के लिए शुरू की गई थी। हालांकि बाद में इसमें कुछ और लोगों को भी जोड़ा गया था, लेकिन आम लोगों को अभी तक लोकल ट्रेनों में सफर करने की मनाही है।
दरअसल कोरोना की तीसरी लहर का डर देखते हुए महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद प्रतिबंधों में ढील नहीं दी गई है। कोरोना से जुड़े सारे कड़े नियम कायम हैं। इन्हीं प्रतिबंधों का पालन करते हुए मुंबई लोकल ट्रेनों को आम यात्रियों के लिए बंद रखा गया है।
सीएम उद्धव ठाकरे सभी मुंबईकरों को लोकल ट्रेन से आने-जाने की अनुमति देने के बारे में सकात्मक नतीजा देखने को मिल सकता है। ये जानकारी विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर के कार्यालय की तरफ से दी गई। बता दें कि गौरतलब है कि कोरोना काल के पहले औसत तौर पर देखें, तो करीब 85 लाख यात्री रोजाना आधार पर 3200 ट्रेन सेवाओं का उपयोग करते हैं।
मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) 157 स्टेशनों को मिलाकर 390 किलोमीटर तक फैला हुआ है। इसमें मुंबई के मशहूर डब्बावालों से लेकर रोज घर से ऑफिस जाने वाले यात्रा करते हैं। पिछले काफी समय से मुंबई के तमाम लोग लोकल ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं।


