लुटेरे ने की बुजुर्ग 65 वर्षीय महिला की हत्या

लुटेरे ने की बुजुर्ग 65 वर्षीय महिला की हत्या


Rokthok Lekhani

महाराष्ट्र: दक्षिण मुंबई में एक अज्ञात बदमाश ने 65 वर्षीय एक महिला की उसके घर पर कथित रूप से हत्या कर दी और उसका कीमती सामान लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना जे जे मार्ग स्थित डायमंड कटर इमारत में बुधवार और बृहस्पतिवार रात हुई।

Read More मुंबई : "ब्लैक बॉक्स जल गया?":  संजय राउत ने बारामती प्लेन क्रैश में कथित तकनीकी खामियों पर सवाल उठाए

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की पहचान रेहाना सिद्दिकी के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया, ”घटना उस वक्त हुई जब सिद्दिकी अपने घर पर अकेली थीं। आरोपी उनके फ्लैट में घुसा और गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी और फिर वह उनके जेवर, दो मोबाइल फोन तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गया।

Read More पुणे में 100+ इलाकों में दूषित जल संकट... मनपा पर सवाल, जनता में आक्रोश

पीड़िता की 37 वर्षीय बेटी घटना की सूचना मिलने के बाद जब बृहस्पतिवार दोपहर मौके पर पहुंची तो उसने वहां अपनी मां को मृत पाया। पीड़िता की बेटी पेशे से जिम प्रशिक्षक हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिद्दिकी की बेटी ने जे जे मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

Read More मुंबई : कोऑपरेटिव सेक्टर में बड़ा बदलाव, नई नीति जल्द


Read More मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत

Tags: