मुंबई : शहरी इलाकों के 727 पुलिस अधिकारियों का होगा तबादला- संजय पांडे

मुंबई : शहरी इलाकों के 727 पुलिस अधिकारियों का होगा तबादला- संजय पांडे


Rokthok Lekhani

मुंबई : महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक संजय पांडे ने मंगलवार को शहरी इलाकों में लगातार आठ साल तक कार्यरत पुलिस अधिकारियों को ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफर करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह आदेश मंगलवार को सूबे की पुलिस आयुक्तालयों में भेज दिया गया है। इस आदेश को बुधवार से लागू करने का भी निर्देश दिया गया है। जानकारी के अनुसार संजय पांडे ने मुंबई, ठाणे, पुणे व नवी मुंबई के पुलिस स्टेशनों में आठ साल से अधिक समय से कार्यरत 727 पुलिस निरीक्षक, सहायक पुलिस निरीक्षक व पुलिस निरीक्षकों की लिस्ट मंगाया था।

Read More मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी

इसके बाद संजय पांडे ने इन सभी को तीन जिलों का चयन करने के लिए कहा है। इन तीन जिलों में वे अपने मूल जिले का भी चुनाव कर सकते हैं। इन अधिकारियों की जगह ग्रामीण इलाकों में कार्यरत पुलिस अधिकारियों को शहरी क्षेत्र में लाया जाएगा। दरअसल मुंबई पुलिस आयुक्तालय के पांच अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने भी मुंबई के 87 से अधिक पुलिसकर्मियों का एक साथ तबादला कर दिया था। इसी कड़ी में पुलिस महानिदेशक संजय पांडे ने राज्य में पुलिस अधिकारियों का तबादला करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

Read More मुंबई : आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में 15 दुकानें प्रभावित, कोई घायल नहीं


Read More मुंबई : यहां व्यापार करने के लिए मराठी जानना ज़रूरी है  - प्रताप सरनाईक

Read More मुंबई : महाराष्ट्र दिवस परेड के चलते दादर में ट्रैफिक प्रतिबंध, रूट डायवर्जन, पढ़िए मुंबई पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Tags: