मुंबई : रायगढ़ किले में प्री-वेडिंग शूट पर कार्रवाई के निर्देश 

Mumbai: Instructions for action on pre-wedding shoot at Raigad Fort

मुंबई : रायगढ़ किले में प्री-वेडिंग शूट पर कार्रवाई के निर्देश 

महाराष्ट्र की मंत्री अदिति तटकरे ने मंगलवार को कहा कि रायगढ़ किले में हुए प्री-वेडिंग शूट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है। मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने रायगढ़ कलेक्टर किशन जावले और पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल को कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा कर किले की पवित्रता और ऐतिहासिक महत्व को बनाए रखने के लिए नियम बनाने की बात कही।

मुंबई : महाराष्ट्र की मंत्री अदिति तटकरे ने मंगलवार को कहा कि रायगढ़ किले में हुए प्री-वेडिंग शूट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है। मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने रायगढ़ कलेक्टर किशन जावले और पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल को कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा कर किले की पवित्रता और ऐतिहासिक महत्व को बनाए रखने के लिए नियम बनाने की बात कही।

 

Read More मुंबई: मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, सतना-प्रयागराज रूट बाधित, मुंबई-हावड़ा मेल के यात्री घंटों तक फंसे रहे

उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों के साथ भी बातचीत की। इसमें किले की गरिमा बनाए रखने के लिए तुरंत दिशानिर्देश बनाने पर जोर दिया गया। रायगढ़ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संभाजीराजे छत्रपति से भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई। बातचीत में यह सुझाव दिया गया कि किले में प्री-वेडिंग शूट, फोटोशूट और निजी आयोजनों पर रोक लगाई जाए।

Read More मुंबई : विले पार्ले से ₹7.69 करोड़ नारकोटिक्स जब्त, युवक गिरफ्तार

इसी बीच संभाजीराजे छत्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में सवाल उठाया कि क्या रायगढ़ किले के लिए हर बात पर नियम बनाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि लोगों में नैतिक जिम्मेदारी और सामाजिक जागरूकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कई जोड़े शादी से पहले और बाद में किले में आते हैं, इसमें कोई गलत बात नहीं है। लेकिन अब यह गतिविधियां बड़े आयोजनों का रूप लेती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज सदर और समाधि स्थल जैसे पवित्र स्थानों पर ऐसे शूट बढ़ रहे हैं।

Read More मुंबई : अजित पवार प्लेन क्रैश मामले की जांच में कन्फ्यूजन, बारामती उपचुनाव में राजनीतिक तनाव बढ़ा