मुंबई : पहले हत्या, फिर काटा सिर, मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के पास मिली लाश का खुलासा, बिजनेस पार्टनर ने क्यों ली जान

Mumbai: First murder, then beheading; body found near Mumbai-Ahmedabad highway reveals why business partner took his own life

मुंबई : पहले हत्या, फिर काटा सिर, मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के पास मिली लाश का खुलासा, बिजनेस पार्टनर ने क्यों ली जान

अहमदाबाद हाईवे के पास आम की बगिया में बोरे में मिली सिर कटी लाश के हत्यारों को पुलिस पकड़ लिया है. बिजनेस पार्टनर और उसके साथी ने पैसों के लालच में किराना दुकानदार की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था. पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस से बचने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके. 12 घंटे की जांच में ही पुलिस के हाथ आरोपियों के गिरेबान तक पहुंच गए. 

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के पास आम की बगिया में बोरे में मिली सिर कटी लाश के हत्यारों को पुलिस पकड़ लिया है. बिजनेस पार्टनर और उसके साथी ने पैसों के लालच में किराना दुकानदार की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था. पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस से बचने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके. 12 घंटे की जांच में ही पुलिस के हाथ आरोपियों के गिरेबान तक पहुंच गए. 

 

Read More समस्तीपुर का युवक मुंबई में गिरफ्तार, ISI से लिंक के आरोप में ATS की कार्रवाई

पैसों के लेनदेन का विवाद 
साझेदारी में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दिनेश कुमार और उसके साथी संदीप तिवारी ने मिलकर अशोक की धारदार हथियार से हत्या कर दी. आरोपियों ने शव की पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काट दिया. इसके बाद शव को बोरी में बंद कर आम की बगिया में फेंक दिया और सिर को खाड़ी क्षेत्र में ठिकाने लगा दिया. 

Read More मुंबई में खराब मौसम के बीच बड़ा हादसा टला, एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर बीच रास्ते से लौटा

आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की 
शव मिलने के बाद पुलिस ने ड्रोन की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाकर खानिवडे गांव के पास तानसा नदी के किनारे झाड़ियों से सिर, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य बरामद किए, फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए. पैसों के लालच और पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने वारदात के बाद सबूत मिटाने की हर संभव कोशिश की. लेकिन पुलिस महज 12 घंटे के भीतर ही उन तक पहुंच गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार प्रजापति और संदीप तिवारी को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया. जहां से उन्हें 10 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. 

Read More क्या ठाकरे गुट में बड़ी टूट होने वाली है? 6 सांसदों के अलग होने की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी
उल्हासनगर में शिंदे गुट को बड़ा झटका, जाति प्रमाणपत्र अमान्य होने पर नगरसेवक अयोग्य घोषित
ठाणे के कलवा में 10 कारों में तोड़फोड़, नशेड़ियों पर शक; रहवासियों ने मांगी रात में पुलिस पेट्रोलिंग
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर का होगा बड़ा मेकओवर, 25 मई से प्रभादेवी में शुरू होगा ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट
मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, विदेशी हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; 45 जिंदा कारतूस बरामद
वसई में पुलिसकर्मियों ने हत्या आरोपी को भगाने में की मदद? Google Pay से ₹45 हजार रिश्वत लेने का आरोप, 3 कॉन्स्टेबल गिरफ्तार