मुंबई : दो विदेशी महिलाएं अवैध रूप से रहने पर पकड़ी गईं
Mumbai: Two foreign women arrested for staying illegally
पुलिस ने दो युगांडा की महिलाओं को अवैध रूप से रहने के आरोप में हिरासत में लिया है। इन महिलाओं के नाम नकायोंडो रोज (37) और केमिगिसा प्रोस्कोविया (26) हैं। पुलिस के अनुसार, ये दोनों कलिना इलाके में कई वर्षों से रह रही थीं, लेकिन इनके पास वैध वीजा और जरूरी दस्तावेज नहीं थे।
मुंबई : पुलिस ने दो युगांडा की महिलाओं को अवैध रूप से रहने के आरोप में हिरासत में लिया है। इन महिलाओं के नाम नकायोंडो रोज (37) और केमिगिसा प्रोस्कोविया (26) हैं। पुलिस के अनुसार, ये दोनों कलिना इलाके में कई वर्षों से रह रही थीं, लेकिन इनके पास वैध वीजा और जरूरी दस्तावेज नहीं थे।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापा मारा और दोनों को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि इनका वीजा पहले ही खत्म हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद ये भारत में रह रही थीं। अब दोनों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


