मुंबई: प्रेमी की तलाश में बच्चे को लेकर मुंबई से बनकटा पहुंची युवती, स्टेशन पर रहने को मजबूर

Mumbai: A young woman arrived in Bankata from Mumbai with her child in search of her lover, forced to stay at the station.

मुंबई: प्रेमी की तलाश में बच्चे को लेकर मुंबई से बनकटा पहुंची युवती, स्टेशन पर रहने को मजबूर

प्रेम संबंध में धोखा मिलने के बाद एक युवती मुंबई से अपने प्रेमी की तलाश में बनकटा पहुंच गई। उसने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती इन दिनों अपने छोटे बच्चे के साथ बनकटा रेलवे स्टेशन पर रहने को मजबूर है। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

मुंबई: प्रेम संबंध में धोखा मिलने के बाद एक युवती मुंबई से अपने प्रेमी की तलाश में बनकटा पहुंच गई। उसने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती इन दिनों अपने छोटे बच्चे के साथ बनकटा रेलवे स्टेशन पर रहने को मजबूर है। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

 

Read More मुंबई: 13 महीनों के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65,12,846 वाहन चालकों पर कार्रवाई 

पीड़िता के अनुसार, वह मुंबई में एक कंपनी में कार्यरत थी, जहां उसकी मुलाकात उक्त युवक से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने शादी का भरोसा दिलाया। इसी दौरान दोनों साथ रहने लगे। युवती का आरोप है कि इस संबंध से उसका एक बच्चा भी है। कुछ समय बाद युवक उसे छोड़कर अपने गांव लौट आया और संपर्क खत्म कर दिया।

Read More मुंबई:  व्यक्ति ने ऑनलाइन शेयर बाजार निवेश घोटाले में 12 लाख रुपये गंवाए

बनकटा पहुंची युवती
प्रेमी की तलाश में युवती बनकटा पहुंची और उसके घर गई, जहां उसके साथ मारपीट कर भगा दिया गया। इसके बाद वह थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने मामला मुंबई का बताते हुए तत्काल कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में एसओ दिनेश मौर्य ने बताया कि मामला दूसरे राज्य से जुड़ा है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More मुंबई : महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सोने की तस्करी