मुंबई में घटा गाड़ी खरीदने की क्रेज, पिछले साल की तुलना गुड़ी पड़वा में 12.87% कम खरीदी गई गाड़ियां

The car buying craze has declined in Mumbai, with 12.87% fewer vehicles purchased this Gudi Padwa compared to last year.

मुंबई में घटा गाड़ी खरीदने की क्रेज, पिछले साल की तुलना गुड़ी पड़वा में 12.87% कम खरीदी गई गाड़ियां

महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के अवसर पर कुछ कीमती वास्तु खरीदना शुभ माना जाता है। इस वजह से अधिकांश लोग गाड़ियां खरीदना पसंद करते है। हालांकि इस साल यह क्रेज़ कम होता दिखा। मिली जानकारी के अनुसार, इस साल 11 मार्च से 19 मार्च तक यानी 9 दिनों में मुंबई के चार आरटीओ में करीब 8 हजार से अधिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया।

मुंबई : महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के अवसर पर कुछ कीमती वास्तु खरीदना शुभ माना जाता है। इस वजह से अधिकांश लोग गाड़ियां खरीदना पसंद करते है। हालांकि इस साल यह क्रेज़ कम होता दिखा। मिली जानकारी के अनुसार, इस साल 11 मार्च से 19 मार्च तक यानी 9 दिनों में मुंबई के चार आरटीओ में करीब 8 हजार से अधिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। अगर गुढी पाड़वा के दिन की बात करें तो (19 मार्च 2026) को 767 वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। इस लिस्ट में 2 व्हीलर , 4 व्हीलर, 3 व्हीलर, गुड्स कर्रिएर, क्रेन समेत अन्य गाड़ियां शामिल है। बता दें कि पिछले वर्ष सामान्य समय में चारों आरटीओ में 9349 गाड़ियां रजिस्टर किये गए थे।

 

Read More मुंबई: ऑस्ट्रेलिया की नौसेना में तैनात एक महिला से छेड़छाड़; ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार 

Read More  मुंबई : गोरेगांव में प्रेमी से शादी करने के लिए पत्नी ने रची साजिश, सोते हुए पति को मार डाला 

4 आरटीओ में से मुंबई सेंट्रल आरटीओ सबसे आगे
मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के चार आरटीओ बोरीवली, वडाला, अंधेरी और मुंबई सेंट्रल में 8146 वाहन पंजीकृत किए गए, इ 11 मार्च से 19 मार्च तक के बीच चारों आरटीओ में से सबसे अधिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन मुंबई सेंट्रल आरटीओ में हुआ है। यानी मुंबई सेंट्रल आरटीओ में 2714 गाड़ियां रजिस्टर हुई है , जिनमे 4 व्हीलर की संख्या 647 और 2 व्हीलर की संख्या 1816 है। इसी के साथ दूसरे स्थान पर 2425 आंकड़े के साथ वडाला आरटीओ, तीसरे स्थान पर बोरीवली और चौथे स्थान पर अंधेरी शामिल है।

Read More मुंबई : देश का सबसे लंबे आवासीय 306 मीटर ट्विन टावर बनने जा रहे हैं

कार के मुकाबले बाइक को मिला प्रतिसाद
इस साल कार के के मुकाबले बाइक ज्यादा खरीदी गई है, जो की पिछले साल की तुलना से विपरीत है, यानी पिछले साल बाइक के मुकाबले 4 व्हीलर ज्यादा खरीदी गई थी। इस साल 5607 दोपहिया और 1932 चार पहिया वाहन खरीदी गई है , जो की पिछले साल बाइक की संख्या 4742 और 4 व्हीलर की संख्या 3972 थी।

Read More मुंबई: बांद्रा पश्चिम के एक 27 वर्षीय व्यक्ति को धोखेबाजों ने 1.80 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए धोखा दिया