मुंबई : प्रतिदिन चल रही दो नई स्पेशल ट्रेनें, इस रूट के यात्रियों की बल्ले-बल्ले

Mumbai: Two new special trains running daily, passengers on this route are in for a treat

मुंबई : प्रतिदिन चल रही दो नई स्पेशल ट्रेनें, इस रूट के यात्रियों की बल्ले-बल्ले

गर्मी की छुट्टियों में सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। मुंबई से उत्तर भारत जाने वाले ट्रेनों में अभी से टिकट फुल हो गए है, इसे ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे मुंबई से गोरखपुर और दानापुर के लिए कुल 86 विशेष ट्रेनें चला रही है। ये स्पेशल ट्रेनें स्पेशल फेयर पर चलाई जाएंगी और मार्च महीने में नियमित रूप से यात्रियों को सेवा देंगी।

मुंबई : गर्मी की छुट्टियों में सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। मुंबई से उत्तर भारत जाने वाले ट्रेनों में अभी से टिकट फुल हो गए है, इसे ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे मुंबई से गोरखपुर और दानापुर के लिए कुल 86 विशेष ट्रेनें चला रही है। ये स्पेशल ट्रेनें स्पेशल फेयर पर चलाई जाएंगी और मार्च महीने में नियमित रूप से यात्रियों को सेवा देंगी।

 

Read More  मुंबई : अब सरकार की नज़र अधिकारियों और कर्मचारियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर 

मुंबई से दो नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान 
सीएसएमटी मुंबई-गोरखपुर दैनिक विशेष ट्रेन (44 सेवाएं)
सीएसएमटी (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) से गोरखपुर के बीच 44 स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी।
ट्रेन नंबर 01079- यह विशेष ट्रेन 10 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक प्रतिदिन रात 22:30 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 10:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन की कुल 22 सेवाएं चलाई जाएंगी।

Read More बांद्रा में 286 किलो गांजा बरामद, ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार

ट्रेन नंबर 01080- यह ट्रेन 12 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन 14:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और तीसरे दिन 00:40 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। इसकी भी 22 सेवाएं निर्धारित की गई हैं।

Read More मुंबई ; लाडका भाऊ योजना के नाम पर १०,००० से अधिक बेरोजगार युवाओं के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा

प्रमुख ठहराव- दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद।

Read More मुंबई ; कालबादेवी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना; समलैंगिक सम्बन्ध के दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

कोच संरचना- इस ट्रेन में 1 एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 9 स्लीपर क्लास, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन कोच होंगे।
एलटीटी मुंबई-दानापुर दैनिक विशेष ट्रेन (44 सेवाएं)

एलटीटी (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) से दानापुर के बीच भी 44 स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलेंगी।
ट्रेन नंबर 01143- यह विशेष ट्रेन 10 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे एलटीटी से रवाना होगी और अगले दिन 18:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसकी कुल 22 सेवाएं होंगी।

ट्रेन नंबर 01144- यह ट्रेन 11 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन रात 21:30 बजे दानापुर से चलेगी और तीसरे दिन सुबह 07:45 बजे एलटीटी पहुंचेगी। इसकी भी 22 सेवाएं निर्धारित हैं।
प्रमुख ठहराव- ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा।

कोच संरचना- इन ट्रेनों में भी 1 एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 9 स्लीपर क्लास, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन कोच लगाए जाएंगे।

यूपी-बिहार के यात्रियों के लिए राहत
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से मुंबई से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले टिकट बुकिंग और ट्रेन की जानकारी आधिकारिक रेलवे प्लेटफॉर्म से जरूर जांच लें।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News